खिड़की तोड़कर घर में घुसे बदमाश, परिवार को बंधक बना विवाहिता से गैंगरेप कर हुए फरार

गया। बिहार के गया में मायके में रह रही विवाहिता से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खिड़की तोड़कर घर में घुसे बदमाशों ने पहले परिवार को बंधक बनाया, फिर विवाहिता से गैंगरेप कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश जारी है।

woman physical attack in gaya one arrested

आधी रात में घर पर बोला धावा

घटना गया के गुरारू थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवार की देर रात तीन बदमाशों ने जबरदस्ती एक घर में घुसने की कोशिश की। जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। बदमाशों ने घरवालों को बंधक बना दिया और एक शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर फरार हो गए।

इलाके के बाद तनाव, एक आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने गांव के कुछ खास लोगों को जानकारी देते हुए मदद मांगी। धीरे-धीरे पूरे गांव में खबर आग की फैल गई, जिसके बाद गांव में तनाव फैल गया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार के मुताबिक, पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्‍य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता की मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+