गयाः कुएं में कछुआ पकड़ने गए दो युवकों की जहरीली गैस से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

गया। बिहार के गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव में सोमवार की शाम को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां कुएं में कछुआ पकड़ने उतरे दो युवकों को जहरीली गैस से मौत हो गयी। हादसे को लेकर कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि इस घटना में कोंच थाना के भीखनपुर गांव का सुधीर शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार व परिहास गांव के फुदन पासवान का 20 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र पासवान की मौत हुई है।

two young boy died due to poisonous gas in well

मृतक दीपक के चाचा अरबिंद शर्मा ने बताया कि राजेन्द्र पासवान ने भीखनपुर गांव के पश्चिम में सूखे कुएं में कछुआ पकड़ने को लेकर उतरा। जैसे ही कुएं में नीचे गया कि वह बेहोश होकर अंदर गिर गया। यह देखकर घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाया। वहीं पास में आहर किनारे बैठे दीपक से घास काट रही महिलाओं ने मूर्छित राजेन्द्र को बचाने की गुहार लगायी। इसके बाद दीपक जैसे ही कुएं में उतरा की वह भी बेहोश हो गया।

दोनों को कुएं में बेहोश होने की बात सुन दीपक का चचेरा भाई अखिलेश भी उन दोनों को बचाने के लिए रस्सी के सहारे कुएं में जाने की कोशिश की। लेकिन आधे कुएं में जाने के बाद उसे गैस का अहसास हुआ और वह बाहर निकल गया। इसके बाद घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने मोटरपंप के सहारे कुएं में पानी भरने के बाद उन दोनों को बाहर निकाला। कोराप मुखिया योगेन्द्र दास ने बताया कि ग्रामीणों ने दीपक को गुरारू अस्पताल व राजेन्द्र को रफीगंज के गोडीहा में निजी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दुकान में काम कर रहे युवक को बंधक बनाया
वहीं बिहार के कैमूर जिले के भभुआ शहर के मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल के सामने राजेश किराना दुकानदार ने अपने स्टॉफ पर चोरी का आरोप लगा न सिर्फ उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा, बल्कि करंट का झटका दिया और रॉड व लाठी से पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस ने अधमरा स्टॉफ भोलू केशरी को मुक्त कराया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+