गयाः डायन बताकर 72 साल की बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या
गया। बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गांगी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 72 साल की बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसे पीट-पीटकर मार डाला गया। हालांकि घटना सोमवार की रात की है लेकिन गांव वालों ने एक दिन तक छुपाए रखा। दरअसल, एक बच्ची की तबीयत खराब होने पर लोग उस वृद्ध महिला को डायन बताने लगे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं आरोपितों की तलाश में भी जुट गई है। मृतक महिला जामूर्ति देवी की हत्या गांव के बुधन मांझी ने बीते सोमवार की देर रात को डंडे से मारकर कर दी।

इस मामले में बाराचट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बुधन को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि मृतका के बेटे बिहारी मांझी के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। बेटे ने बताया कि उसकी मां सोमवार की शाम को गांव के देवेंद्र प्रसाद के आरा मिल से वापस अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान गांव के तिराहे पर बुद्धन मांझी मां को डायन का आरोप लगाकर डंडे से पीटने लगा। बिहारी ने बताया कि बुधन की एक पुत्री बीमार रहती है।
इसके बिमारी के पीछे बुधन का कहना है कि हमारी मां डायन है और उसने भूत लगाकर उसका तबीयत खराब कर दिया है, जबकी यह एक दम झूठ और गलत है।डंडें के मार को हमारी मां सहन नही कर पाई और घटनास्थल पर ही मां की मौत हो गई। हो हल्ला होने के बाद इकट्ठे ग्रामीणों ने बुद्धन मांझी को ढूंढने का प्रयास किया परंतु भागने में सफल रहा।
घटना की जानकारी गांव वालों ने बाराचट्टी थाने को दी तथा मृतका वृद्ध महिला के शव को लेकर ग्रामीण व पुत्र बिहारी मांझी थाना पर पहुंचा। घटना के दो दिन होने के बावजूद भी हत्यारों को गिरफ्तार करने में पुलिस और विफल साबित हो रही है। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त बुधन मांझी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications