शादी के मंडप में दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, दोस्तों के साथ फरार हुआ दूल्हा

Gaya News, गया। बिहार के गया से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दुल्हन मंडप में अपने दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा आपने साथियों के साथ फरार हो गया। दूल्हे के फरार होने की खबर दुल्हन पक्ष के लोगों लगी तो उन्होंने बारात में आये 30 से अधिक बरातियों को बंधक बना लिया। बारात को बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास कर मामले को सुलझाया।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया खबरों के अनुसार, मामला गया जिले के थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 30 मई दिन गुरुवार को धनगांई थाना क्षेत्र के बेला गांव से बारात पहुंची थी। दूल्हे का स्वागत किया और बारात को नाश्ता कराया गया। शादी में हंसी-मजाक, खाने-पीने का दौर चलता रहा। इस दौरान जयमाला की रस्म भी हो गई, लेकिन जयमाला के बाद दूल्हा मुकेश कुमार साथियों के साथ चुपके से फरार हो गया।

फेरों के समय हुई दूल्हे की तलाश

फेरों के समय हुई दूल्हे की तलाश

फेरों से पहले दूल्हे की तलाश की गई तो वह कहीं नहीं मिला। कोई इसकी जानकारी भी नहीं दे रहा था कि आखिर दूल्हा गया कहां है? इस बात से वधूपक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे। तीस से अधिकर बाराती चुपचाप बैठे रहे। शुक्रवार की दोपहर होते-होते दूल्हे के फरार होने और बारातियों के बंधक बनाए जाने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई।

बारात को बनाया बंधक

बारात को बनाया बंधक

लड़के की हरकत से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि इस मामले पर जबतक ठोस निर्णय नहीं होता बाराती को नहीं छोडेंगे। इसके साथ ही वधूपक्ष के लोग लड़के के पिता से दहेज लौटाने की मांग भी करने लगे। लड़की के पिता ने बरातियों को कहा कि जब तक दहेज के पैसे वापस नहीं होते आप लोग कहीं नहीं जा सकते।

सूचना पर पहुंची पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस

बारातियों को बंधकर बनाने की सूचना वाहन चालक ने बाराचट्टी थाना पुलिस को दी। दोपहर बाद पुलिस के पहुंचने पर बारातियों को वहां से मुक्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन, लड़की पक्ष की तरफ से महिलाएं ईंट पत्थर लेकर सड़क पर खड़ी हो गईं, जिससे बारातियों को छुड़ाने का प्रयास विफल रहा। वाहन चालकों के अनुसार दस वाहनों सहित तीस बरातियों को बंधक बनाकर रखा गया था। इस बीच राजद के प्रखंड अध्यक्ष और धनगांई गांव निवासी कृष्णदेव प्रसाद उर्फ केडी यादव भी पहुंचे। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लंबी मंत्रणा चली और आखिरकार लड़के वाले दहेज की रकम लौटाने को राजी हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+