बिहार: गया में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Gaya (गया)। बिहार के गया में मंगलवार की देर रात एक ट्रेलर और ऑटो के बीच हुई सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

Four people of the same family died in a road accident in Gaya

जानकारी के अनुसार, हादसा डोभी-चतरा मार्ग पर डोभी थाने के मटन मोड़ के समीप हुआ है। पुलिस की मानें तो सभी मृतक बाराचट्टी थाना के धमनी गांव के रहने वाले थे जो किसी परिचित के दाह संस्कार में ऑटो पर सवार होकर वापस जा रहे थे। मरने वालों में मृतकों में कोठवारा के चोबा यादव (48 वर्ष), उनकी पत्नी कबूतरी देवी (45 वर्ष) चोबा यादव का पुत्र और चालक वीरेंद्र यादव (22 वर्ष) तथा चोबा यादव का भाई कुलेशर यादव शामिल हैं।

घटना के बाद स्थानीय आक्रोशित लोगों ने डोभी-चतरा सड़क मार्ग को जाम कर दिया और ट्रेलर गाड़ी में आग लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही डोभी थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और काफी मशकत के बाद जाम को हटाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+