बिहारः पंचायत चुनाव में साथ देने से किया मना तो पूर्व मुखिया ने दलित युवक से चटवाया थूक

गया। बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जो हैरान कर देने वाली हैं। कहीं मारपीट की गई तो कहीं किसी के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। ताजा मामला बिहार के गया जिले के वजीरगंज प्रखंड के घुरियावां गांव में एक दलित युवक के साथ पूर्व मुखिया और उसके समर्थकों ने अमानवीय व्यवहार किया।

 former mukhiya did misbehaved with dalit man

पीड़ित दलित युवक ने आगामी पंचायत चुनाव में पूर्व मुखिया का साथ देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर गुस्सा होकर मुखिा और उसके समर्थकों ने युवक से अपना और दूसरे का भी थूक चटवाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में कई लोग नजर आ रहे हैं जो लोगों को थूक चटवाने पर जोर दे रहा है। इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने भी एक वीडियो बनाकर इंसाफ की मांग की है। पीड़ित युवक ने वीडियो में कहा है मुझे मुखिया ने थूक चटवाया है। साथ ही रात में घर आकर मेरे परिजनों के साथ मारपीट भी की गई। इस कारण से मैं और मेरा परिवार घर छोड़कर अपने रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं।

वीडियो के जरिये पीड़ित युवक ने बताया कि उसे पूर्व मुखिया ने होने वाले पंचायत चुनाव में साथ रहने के लिए कहा था और चुनाव प्रचार करने के लिए बोला गया था जिसे मैंने मना कर दिया था जिसको लेकर मुझे घर बुलाया गया और मारपीट की गई। इसके बाद थूक भी चटवाया गया, उठक बैठक भी कराया।

वायरल हो रहा यह वीडियो एसएसपी आदित्य कुमार को भी मिला। इस वीडियो के मिलते ही एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वजीरगंज थाना की पुलिस को वायरल वीडियो के आधार पर सभी को पहचान करने का निर्देश दिया था। वजीरगंज थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि और भी कई लोग हैं जो फरार बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+