गयाः शराब पीने से पत्नी ने किया मना तो CRPF के जवान ने काट डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गया। बिहार के गया जिले में शुक्रवार को शराब के नशे में धुत्त सीआरपीएफ जवान ने घर में शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान आरोपित युवक के बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस ने शुक्रवार की शाम को घटना की जानकारी दी। मृतक महिला की पहचान 36 वर्षीय सारिका कुमारी के रूप में हुई है। सारिका जिले के बंधुआ गांव के एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय में संविदा पर शिक्षिका का काम करती थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपित पति दिलीप कुमार तीन दिन पहले सरकारी छुट्टी पर गांव आया हुआ था। शुक्रवार की सुबह उसने शराब पी थी। गया सदर थाने के जांच अधिकारी आर.एम सिंह ने कहा कि शराब पीकर घर लौटने पर आरोपित ने सारिका और अपने दो बच्चों को बेडरूम से चले जाने को कहा, क्योंकि वह और अधिक पीना चाहता था। इसके बाद सारिका ने इस पर आपत्ति जताई और उसे बाहर शराब पीने के लिए कहा, तो इससे वह गुस्सा हो गया।
अधिकारी ने कहा कि मौखिक लड़ाई के बाद दिलीप ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसने सारिका की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत उनके घर आ पहुंचे। पड़ोसियों में से एक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications