बीवी छोड़ 6 बच्चों की मां संग भागा 20 साल का लड़का, फिर...

गया। बिहार के गया में खेत में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस प्रथमदृष्‍टया इसे हत्‍या मान रही है। वहीं, स्थानीय लोग घटना को ऑनर किलिंग मान रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छह बच्चों की मां थी महिला, युवक की उम्र 20 साल

छह बच्चों की मां थी महिला, युवक की उम्र 20 साल

मामला गया के परैया थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि युवक टेनी मांझी (20) का दोगुनी उम्र की शांति देवी से प्रेम संबंध था। दोनों शादीशुदा थे। शांति देवी छह बच्चों की मां थी, जिसके नाती-पोते भी हैं। टेनी मांझी ने शांति देवी के लिए अपनी नवविवाहिता पत्नी को भी छोड़ दिया था। दोनों के प्रेम प्रसंग के चर्चे गांव में भी थे। इसको लेकर शांति देवी के घर में विवाद भी हो चुका था।

खेत में पेड़ से लड़के मिले दोनों के शव

खेत में पेड़ से लड़के मिले दोनों के शव

जानकारी के मुताबिक, टेनी मांझी शांति देवी को लेकर भाग गया था। गुरुवार को दोनों के शव एक सूनसान खेत में पेड़ से लटके मिले। साड़ी के टुकड़े से शवों के लटके रहने और वहां की परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों काफी समय से घर से फरार थे।

हत्या मानकर जांच कर रही पुलिस

हत्या मानकर जांच कर रही पुलिस

दैनिक जागरण के मुताबिक, टिकारी के डीएसपी नागेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों को मारकर पेड़ से टांग दिया गया है। घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+