गयाः 14 बदमाशों ने की महिला के साथ गैंगरेप करने की कोशिश, पुलिस की तत्परता से बची इज्जत

गया। बिहार के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम को फल्गू नदी किनारे इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां कुछ लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप करने की कोशिश की हालांकि पुलिस के त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ी घटना होने से बच गई। महिला के साथ गैंगरेप की सूचना से पुलिस प्रशासन और शहर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पुलिस के पहुंच जाने से महिला गैंगरेप का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। मेडिकल जांच के लिए पुलिस महिला को मगध मेडकिल कॉलेज अस्पताल में ले गई, लेकिन महिला ने मेडिकल करवाने से मना कर दिया।

bihar 14 people tried to misdeed with woman police save her

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाने की पुलिस को जानकारी मिली थी कि बाइक पर सवार करीब 10-12 की संख्या में बदमाशों ने एक महिला को अगवा कर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी के तरफ लेकर गये हैं। इस घटना की सूचना मिलती है गश्ती दल में तैनात एएसआई असरफी यादव ने अपने सुरक्षा बलों के साथ सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में उतरे। पुलिस देखते ही महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास कर रहे बदमाश पानी में कूदकर किरानी घाट की तरफ भागने लगे।

पुलिस के द्वारा पकड़ो-पकड़ो की आवाज दी गई। तब एक बदमाश पुलिस पर लोडेड पिस्टल फेंककर भागने लगा। इसी क्रम में पुलिस ने एक बदमाश को धर दबोचा। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल, दो गोली, पीड़ित महिला व बदमाशों के जूते-चप्पल व कुछ कपड़े भी बरामद किये गए हैं। साथ ही चार बाइकें भी जब्त की है। इस मामले में डीएसपी धुरन मण्डल ने बताया कि महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है।

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद बदमाश गैंगरेप करने में सफल हो गए। महिला की मेडिकल जांच कराने का प्रयास किया गया। लेकिन पीड़िता ने मेडिकल कराने से मना कर दिया। पिस्टल बरामद के मामले में FIR दर्ज की गयी है। महिला के बयान के आधार पर अन्य लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+