गंभीर ने बताया क्यों दिल्ली के क्रिकेटर देते हैं गाली, विराट से भिड़ने की कहानी भी बताई
नई

दिल्ली के खिलाड़ियो में होता है जोश
क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली के खिलाड़ियों का जोश भी बहुत दिखता है। गंभीर से लेकर विराट इसका उदारहण है। बता दें, आईपीएल-6 के दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर के बीच मैदान पर जमकर बहस हुई थी। विराट के आउट होने के बाद गंभीर की उनसे कहासुनी हो गई थी।

दिल्ली के खिलाड़ियो में होता है जोश
गंभीर का कहना है, ''ये प्राकृतिक होता है कि अगर आप दिल्ली से हो तो आप प्रतिस्पर्धी होंगे। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, अगर आप इसे व्यक्तिगत नहीं लेते हो तो। अगर आप क्रिकेट की पिच पर हैं तो हर कोई जीत के लिए खेलता है और कई बार ऐसी बातें हो जाती हैं, लेकिन किसी को भी सीमा पार नहीं करनी चाहिए।''

गंभीर ने कहा- कंट्रोल करना जरूरी होता है
गंभीर का कहना है कि कई बार मैदान पर गालियां दी जाती है, लेकिन जब आप परिवार के साथ मैच का रिप्ले देखते हैं तो काफी शर्मिंदगी होती है। मुझे लगता है कि आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना होगा। क्योंकि आप कई लोगों के लिए रोल मॉडल होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications