थिएटर आर्टिस्ट प्राची का गला प्रेमी ने डेढ़ घंटे में 3 बार दबाया, नहीं मरी तो दुपट्टे से घोंट दिया

Gandhinagar News, गांधीनगर। गुजरात के वडोदरा में थिएटर आर्टिस्ट प्राची मौर्य की हुई हाई प्रोफाइल हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वडोदरा पुलिस ने घटना का खुलास करते हुए बताया कि थिएटर आर्टिस्ट प्राची मौर्य की हत्या उसके प्रेमी वसीम ने की थी। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी वसीम को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राची ने सोशल मीडिया पर कर दिया था ब्लॉक

प्राची ने सोशल मीडिया पर कर दिया था ब्लॉक

वडोदरा डीएसपी जगदीप सिंह जडेजा ने मीडिया को जनाकारी देते हुए बताया कि वसीम नाम का एक युवक थिएटर में प्राची मौर्य के साथ अभ्यास करता था। वहीं पर दोनों में प्रेम हो गया। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। अनबन होने के कारण प्राची ने वसीम से ब्रेकअप कर लिया। साथ ही प्राची ने वसीम को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था।

वसीम से हुआ था झगड़ा

वसीम से हुआ था झगड़ा

पुलिस की मानें तो प्राची एप्लोस स्टूडियो में नौकरी करती थी। बुधवार को खंभात में ग्रुप के 20 सदस्य कार्यक्रम में प्राची भी शामिल हुई थीं। बुधवार देर रात को ग्रुप के साथ अल्कापुरी में उतरे, जहां से वहां से देर रात को मित्र अंकित प्राची को घर के निकट छोड़ गया था। दूसरी ओर, वसीम ने दोनों का पीछा किया और गरबा ग्राउंड के निकट पहुंच गया। अंकित के जाने के बाद प्राची व वसीम के बीच झगड़ा हुआ तो प्राची ने तीन थप्पड़ जड़ दिए।

डेढ़ घंटे में तीन बार दबाया था गला

डेढ़ घंटे में तीन बार दबाया था गला

पुलिस पूछताछ में प्रमी वसीम ने बताया कि डेढ़ घंटे में तीन बार प्रेमिका का गला दबाया, नहीं मरी तो दुपट्टे से गला घोंट कर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका के शव को अक्षर चौक के पास फेंक कर फरार हो गया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची वडोदरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस को जांच के दौरान दो बाइकें भी मिली हैं। इस मामले में जेपी रोड पुलिस ने जांच की है। बता दें कि वडोदरा क्राइम ब्रांच ने आरोपी वसीम को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें:- गांधीनगर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+