गुजरात में भाजपा ने 25 सीटों पर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, जानिए यहां सबसे बड़ी जीत किसकी हुई है

Lok sabha election result 2019 News, गांधीनगर। भाजपा ने गुजरात में इस बार भी सभी 26 सीटें जीती हैं। यहां पार्टी ने 25 सीटों पर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन सीटों पर उसके उम्मीदवारों को पिछले चुनाव के मुकाबले 10 हजार से दो लाख तक ज्यादा वोट मिले हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा के 26 में से 6 उम्मीदवारों को एक लाख से कम वोट मिले थे, उन्हें महज 20 हजार से 70 हजार तक की बढत मिली थी। मगर, इस बार मार्जिन काफी ज्यादा रहा।

गुजरात के इतिहास में सबसे बड़ी जीत पाटिल की हुई

गुजरात के इतिहास में सबसे बड़ी जीत पाटिल की हुई

वहीं, सीआर पाटिल का जो रिकॉर्ड बना है, उससे उनका कद भी बढ़ जाएगा। पाटिल ने 68,96,68 लाख वोटों से जीत हासिल की है। नवसारी लोकसभा सीट पर उन्हें 97,27,39 वोट मिले हैं। उनकी यह जीत गुजरात के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। अमित शाह भी उनके बराबर वोट नहीं ले पाए हैं। अमित शाह गांधीनगर में 5.5 लाख वोटों से जीते।

पाटिल ने तोड़ दिया पीएम मोदी का भी रिकॉर्ड

पाटिल ने तोड़ दिया पीएम मोदी का भी रिकॉर्ड

6.8 लाख वोटों की जीत के साथ पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2014 में बना वडोदरा वाला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वडोदरा में मोदी 5.7 लाख वोटों से जीते थे। इस बार पाटिल को जितने वोट मिले हैं, उतने गुजरात में अब तक किसी उम्मीदवार को नहीं मिले। उन्हें मिले वोटों की संख्या ऐतिहासिक हैं। वह भाजपा के हीरो साबित हुए हैं।

इस बार इन महिलाओं ने भी अपने रिकॉर्ड तोड़े

इस बार इन महिलाओं ने भी अपने रिकॉर्ड तोड़े

गुजरात में भाजपा की दो महिला उम्मीदवारों ने भी रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं। सूरत की उम्मीदवार दर्शना जरदोश को 5.48 लाख वोटों की बढ़त मिली। वहीं, वडोदरा के महिला उम्मीदवार रंजन भट्ट को 5.59 लाख वोटों की बढत मिली। अन्य महिला उम्मीदवारों में महेसाणा से शारदा पटेल को 4.84 लाख, जामनगर से पूनम माडम को 2.36 लाख, छोटा उदयपुर से गीता राठवा को 3.77 लाख और भावनगर से भारती शियाल को 3.26 लाख मतों की बढ़त मिली।

26 में से सिर्फ इस सीट पर अपना रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई भाजपा

26 में से सिर्फ इस सीट पर अपना रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई भाजपा

गुजरात की 26 में से केवल दाहोद सीट ऐसी है कि जहां भाजपा प्रत्याशी पिछला रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। यहां जसवंतसिंह भाभोर को 2014 के लोकसभा चुनाव में 23,03,54 वोटों की बढत मिली थी, जो इसबार 2019 में 12,69,17 वोटों तक रह गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+