गुजरात: रेल फाटक रह गया खुला, एक्सप्रेस ट्रेन ने पटरी क्रॉस करती कार रौंदी, ड्राइवर की मौत

भावनगर। भावनगर रेल मण्डल के वीरपुर एवं गोंडल स्टेशन के बीच पटरी क्रॉस कर रही एक कार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे कार चला रहे चालक के चिथड़े उड़ गए। हादसा तब हुआ, जब गेटमैन ने फाटक खुला छोड़ दिया। इस बारे में पता यह चला है कि, रेलवे फाटक पर एक्स-सर्विस मैन (हरसुखभाई) की ड्यूटी थी, लेकिन ट्रेन के आने का वक्त होने के बावजूद फाटक बंद नहीं किया गया था। ऐसे में जब कार वहां से गुजर रही थी, तभी ट्रेन की चपेट में आ गई।

Somnath - Jabalpur Express

कार जिस ट्रेन की चपेट में आई, वो ट्रेन थी- सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन। इसी ट्रेन से कार चालक की मौत हुई, वहीं, उसकी कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह हादसा उस समय हुआ, जब वीरपुर एवं गोंडल स्टेशन के बीच स्थित मानव युक्त रेलवे क्रॉसिंग सं-39-सी से कार गुजर रही थी और तभी सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस (ट्रेन सं-01463) पटरी पर उससे टकराई। बताया जा रहा है कि, इस जगह पिछले दो वर्षों से ब्रिज का निर्माण-कार्य चल रहा है। वहीं, इसके बगल से कच्चा बायपास है। रविवार को जब यहां हादसा हुआ, उस समय गेट खुला था।

Somnath - Jabalpur Express

इस प्रकार हादसे की वजह गेटमैन का गेट न लगाया जाना बताया जा रहा है। मालूम हो कि, रेल-प्रशासन अब रेलकर्मियों के बजाय रेलवे फाटकों पर अनुबंध पर पूर्व सैनिकों को तैनात करती है और यहां पूर्व सैनिक ही तैनात था। ऐसे में उसकी लापरवाही हादसे के लिए जिम्मेदार बताई जा रही है। हादसे की जांच पश्चिम सर्कल मुंबई के रेल संरक्षा आयुक्त आर. के. शर्मा करेंगे। इस बारे में बताया गया है कि, रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा जांच 23 व 24 नवम्बर को की जाएगी।

Somnath - Jabalpur Express
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+