राहुल गांधी और प्रियंका आएंगे गुजरात, सोमनाथ समेत इन मंदिरों में करेंगे दर्शन

Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में लोकसभा उम्मीदवारों के चयन और नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुजरात आने वाले हैं। दोनों इस महीने के दूसरे सप्ताह में पार्टी का प्रचार एवं जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं। सोमनाथ और अंबाजी के मंदिर में उन्हें दर्शन कराने की बात हो रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र में प्रचार कर सकते हैं।

Rahul gandhi and priyanka gandhi election campaign schedule in gujarat

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी गुजरात में पांच रैलियां और जनसभा संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार करेंगी, क्योंकि वे स्टार प्रचारकों में से एक हैं। उनके जिम्मे दक्षिण गुजरात के आदिवासी इलाकों में भी चुनावी प्रचार करने की है।

गुजरात के विधानसभा के चुनाव दौरान राहुल गांधी ने गुजरात के 10 से ज्यादा मंदिरों में दर्शन किये थे। लोकसभा चुनाव के दौरे दरम्यान वह अंबाजी औऱ सोमनाथ के अलावा कुछ और बड़े मंदिरों में दर्शन करने के लिये जा सकते हैं। जब गुजरात में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई थी तब प्रियंका गांधी ने गुजरात में जनसभा और रोड शो करने की बात कही थी।

Rahul gandhi and priyanka gandhi election campaign schedule in gujarat

दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का भी गुजरात आना तय है। भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे पहले आता है। वे गुजरात में 10 से 12 सभायें कर सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद लोकसभा उम्मीदवार हैं तो वह मोदी की तुलना में अधिक सभाएं करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य चुनाव प्रचार के लिए गुजरात आने वाले हैं।

गुजरात में दोनों पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों का एजेंडा बनाया था। किसको कहां जाना है वह पार्टी के चुनावी प्रचार के नेता तय करेंगे। गुजरात भाजपा मोदी का उपयोग राज्य की कमजोर सीट पर करने जा रही है। भाजपा को जहां लग रहा है कि यहां जीत नहीं सकते या जीतने के लिये मुश्किलें बढ़ रही हैं, वहां मोदी की जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: गुजरात की लोकसभा सीटों का चुनावी दंगल देखें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+