राहुल के ट्वीट पर पीएम मोदी का जवाब, 'जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते है'
Gandhinagar News, गांधीनगर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अमेठी में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर ट्वीट कर निशाना साधा था। जिसके बाद गुजरात के गांधीनगर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी को जवाब दिया है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि जिसका शिलान्यास हम करते है, उसका उद्घाटन भी हम ही करते है।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला- आपने फिर झूठ बोला
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, 'कल आप अमेठी गए और अपनी आदत से मजबूर होकर आपने फिर झूठ बोला। क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती?' बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को अमेठी में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का उद्घाटन किया था। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की तारीफ करते हुए इसे भारत-रूस के रिश्ते को लिए बेहतर बताया था।
क्या कहा था ट्वीट में
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था। पिछले कई सालों से वहां छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है। कल आप अमेठी गए और अपनी आदत से मजबूर होकर आपने फिर झूठ बोला। क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती?

अस्पताल के उद्घाटन पर दिया जवाब
पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में सिविल अस्पताल के चार बिल्डिंग के उद्घाटन के बाद जनसभा की। जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन्हें जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जिसका शिलान्यास हम करते है उसका उद्घाटन भी हम करते है। उन्होंने कहा कि तमाम प्रयासों के बाद अब देश में वन नेशन-वन कार्ड का सपना सच होने जा रहा है। कॉमन-मोबिलिटी कार्ड से आप पैसे भी निकाल पाएंगे, शॉपिंग कर पाएंगे और देश के किसी भी मेट्रो या ट्रांसपोर्ट के अन्य साधन में भी वही कार्ड इस्तेमाल किया जाएगा।

पीएम ने कहा हम 55 महीनों में 15 एम्स लेकर आए
देश के लोग इसके स्वास्थ्य ढांचे और स्वास्थ्य शिक्षा में बदलाव देख रहे हैं। हम पिछले 55 महीनों में 15 एम्स लेकर आए हैं। PMJAY या मोदी केयर योजना गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के रोगियों के लिए जीवन रेखा बन गई है। मोदीने कहा है कि सिविल अस्पताल में अब 5500 बेड की सुविधा मिलने जा रही है। गुजरात और देश के अन्य राज्यों के मरीजों को सिविल में ये सभी सुविधायें कम दामों में प्रदान की जायेंगी।












Click it and Unblock the Notifications