मोदी बोले- कांग्रेस सत्ता में आई तो पहले गुजरात को बरबाद करेगी, इसलिए मुझे फिर 26 कमल दें..

Gujarat News , गांधीनगर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात पहुंचे। यहां उन्होंने हिम्मतनगर में जनसभा संबोधित की। हिम्मतनगर को कांग्रेस अपना गढ़ मानती रही है। ऐसे में मोदी ने यहीं से कांग्रेस पर करारे हमले किए। मोदी ने कहा, कांग्रेस सत्ता में आई तो पहले गुजरात को बर्बाद कर देगी, क्योंकि कांग्रेस की गुजरात के साथ पुरानी दुश्मनी है। इसलिए मैं फिर से गुजरात में 26 कमल लेने आया हूं।'

'हमें कांग्रेस की गर्मी को दूर करना होगा'

'हमें कांग्रेस की गर्मी को दूर करना होगा'

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आगे कहा, ''हमें कांग्रेस की गर्मी को दूर करना होगा। कांग्रेस आजादी में गांधीवादी थी, लेकिन अब वह कांग्रेस पार्टी गालीवादी बन गई है। उन्होंने पहले चायवाले को बदनाम किया, अब चौकीदार को बदनाम कर रही है। वे हमें बदनाम करने के लिए एक भी दिन नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने अमित शाह को जेल में डाल दिया था। हमें पांच साल का समय दीजिए, सभी भ्रष्ट नेताओं को जेल में डाल देंगे।''

'कांग्रेस मोरारजी देसाई को भी दुश्मन मानती थी'

'कांग्रेस मोरारजी देसाई को भी दुश्मन मानती थी'

बकौल मोदी, 'कांग्रेस में दूसरी पार्टी के लोग इकट्ठे हुए हैं और वे पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। वे यहां एक बयान देते हैं और पाकिस्तान के अखबारों में उनका शीर्षक बन जाता है। और भाईयों-बहनों, कांग्रेस को हमेशा गुजरात से समस्या है। कांग्रेस गुजरात को दुश्मन मानती है। यहां तक कि कांग्रेस मोरारजी देसाई को भी दुश्मन मानती थी, अब मुझे दुश्मन मान रही है।'

'हमने पांच साल में 1.50 करोड़ घर बनाए'

'हमने पांच साल में 1.50 करोड़ घर बनाए'

मोदी ने अपनी उप​लब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 20 साल में 25 लाख घर बनाए, लेकिन हमने पांच साल में 1.50 करोड़ घर बनाए हैं। यहां उन्होंने मतदाताओं में जोश भरते हुए कहा कि मुझे हिम्मतनगर की हिम्मत देखनी है। मैं इज़राइल के प्रधानमंत्री के साथ यहां आया था। आज के चुनाव में पूरा गुजरात भाजपा के साथ है। मुझे 2014 में जो परिणाम आए थे, वैसे ही चाहिये।'

'भारत पांचवी बड़ी इकोनॉमी बना, हम तीसरे पर लाएंगे'

'भारत पांचवी बड़ी इकोनॉमी बना, हम तीसरे पर लाएंगे'

अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, 'कांग्रेस के समय में हमारा देश अर्थव्यवस्था में पीछे था और अब पांचवें स्थान पर आ गया है। अब हमारा इरादा तीसरे स्थान पर पहुंचने का है। जो पार्टी देश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने में असमर्थ है, वह पार्टी प्रधान मंत्री बनना चाहती है। प्रधानमंत्री के लिये अलग-अलग राज्यों से अलग-अलग आवाजें आती हैं। यह चुनाव तय करेगा कि देश में राष्ट्रवादी लोग चाहिये या देशद्रोही।

'कांग्रेस वाला बटन दबाओगे तो पहले गुजरात छिन्न-भिन्न होगा'

'कांग्रेस वाला बटन दबाओगे तो पहले गुजरात छिन्न-भिन्न होगा'

मोदी ने कहा कि डिक्शनरी में जितनी गाली थीं, वह सब कांग्रेस के नेताओं ने बोल दी है। कांग्रेस की परिभाषा है कि कश्मीर में जवानों को पत्थर मारें, राष्ट्रध्वज को जलायें। यह देशद्रोह है। कांग्रेस वही करते हुए पाकिस्तान को खुश कर देश को तोड़ना चाहती है। गांधीजी के समय में, कांग्रेस के लोग गोलियां खाते थे लेकिन अब कांग्रेस के लोग गालियां बोलते हैं। अगर आप कांग्रेस का बटन दबाते हैं तो देश छिन्न-भिन्न हो जायेगा। पहला नंबर गुजरात का आएगा।'

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 अप्रैल को अमरेली में रैली को संबोधित करेंगे। आज रात मोदी राजभवन में रात्रि निवास करने वाले हैं। मोदी की इस स्पीच के दौरान साबरकांठा, अहमदाबाद पूर्व और पंचमहल सीटों के उम्मीदवार मौजूद थे। बता दें कि, नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर हैं।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+