अमित शाह ने पहली बार बताई बालाकोट में मारे गए आतंकियों की संख्या
Gujarat News, अहमदाबाद। पुलवामा हमले के 13वें दिन भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का बयान आया है। अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। उनका कहना है कि हमारी सेना बगैर नुकसान उठाए आतंकियों का सफाया करने में कामयाबी हासिल की।

'आतंकियों का खात्मा कर मोदी सरकार ने मजबूत इच्छाशक्ति दिखा दी'
अमित शाह ने यह बातें अहमदाबाद में लक्ष्य जीतो कार्यक्रम के दौरान कहीं। शाह ने कहा है कि उड़ी हमले के जवाब में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ज्यादातर लोगों का मानना था कि पाकिस्तान में दूसरी बार ऐसा कर पाना नामुमकिन है। लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने एयर स्ट्राइक से आतंकियों का खात्मा करके अपनी मजबूत इच्छाशक्ति को दिखा दिया। बता दें कि पाकिस्तान और देश के कुछ विपक्षी दलों का मानना है कि वायुसेना ने कोई आतंकी नहीं मारे। पाकिस्तान तो अपनी जमीन पर आतंकियों के मारे जाने से साफ इनकार कर रहा है।

कितने आतंकी मरे, इस पर नहीं आई अधिकारिक जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स में मारे गए आतंकियों की संख्या 300 से 350 बताई जा रही है, हालांकि, इस बारे में सरकार या सेना का कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में लोग इस तरह के सवाल कर रहे हैं कि कितने आतंकी मरे होंगे। वहीं, भाजपा चीफ ने पहली बार दावा किया है कि वायुसेना ने ढ़ेर सारे आतंकियों को दफन कर दिया है।

'अभिनंदन को सकुशल छुड़वाया'
शाह ने यह भी कहा कि, जब विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने बंदी बना लिया था तो लोगों ने सरकार की निंदा की। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव है कि पाकिस्तान ने तुरंत ही अभिनंदन को छोड दिया है। दुनिया में अगर युद्ध कैदी की तेज वापसी हुई है तो वह भारत के जवान अभिनंदन की है।

कांग्रेस ने दागे सवाल- कहां से आया आंकडा
वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा कि वायुसेना ने पाकिस्तान में जो हमला किया, उसमें 350 आतंकी मारे गए इसकी कोई अधिकारिक सूचना तो आई ही नहीं है। मारे गए आतंकवादियों की सही संख्या की घोषणा न तो पाकिस्तान नहीं कर पाया है और न ही भारतीय वायु सेना के पास भी कोई आंकड़ा है। ऐसे में भाजपा के राजनेता के पास यह आंकड़ा कैसे आया? यह जांच का विषय है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications