गुजरात में 42 हजार से ज्यादा करदाताओं ने नहीं भरा टैक्स, इनसे वसूले जाने हैं 40 हजार करोड़

Gujarat News in hindi, गांधीनगर। गुजरात के कुल करदाताओं में से 42 हजार से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिन्होंने सरकार को टैक्स नहीं भरा है। इन करदाताओं पर टैक्स की करीब 40000 करोड़ रुपए की राशि बकाया है। इन टैक्स में सेल्सटेक्स, वेल्यु एडेड टैक्स, गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) और अन्य टैक्स शामिल हैं। वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट से यह खुलासा किया है।

More than 40 thousand taxpayers didnt pay the tax amount to gujarat govt

करदाताओं से बकाया वसूलने की नाकामी की बड़ी वजह मंत्रालय की वसूली प्रक्रिया का अत्यंत धीमा होना पाया गया है, इसी वजह से 40221.73 करोड़ रुपए की रकम वसूला जाना बाकी है। यह रकम राज्य में 42,675 करदाताओं से वसूली जाएगी। वहीं, साथ ही वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार द्वारा अनुमानित एसजीएसटी 4242 करोड रुपये है।

More than 40 thousand taxpayers didnt pay the tax amount to gujarat govt

वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, बकाया राशि मुख्य रूप से उन मामलों में है, जहां व्यक्तियों या संस्धाओं ने अदालतों में केस किया है। 13,821 करोड़ रुपए की बकाया राशि से साथ अहमदाबाद राज्य में प्रथम है। इसके बाद वडौदरा में 5720 करोड़ रुपए और कच्छ में 3877 करोड़ रुपए बाकी है।

सिंथेटिक टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग और डायमंड प्रोसेसिंग के हब माने जाने वाले सूरत से 3,087 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। सिरेमिक मैन्युफैक्चरिंग हब मोरबी में भी काफी मात्रा में राशि बाकी है। वहीं भावनगर, देवभूमि द्वारका, राजकोट, वसलाड और भरूच में भी टैक्स वसूलना बाकी है।

More than 40 thousand taxpayers didnt pay the tax amount to gujarat govt

वित्त मंत्री नितिन पटेल का कहना है कि गुजरात बिक्री कर अधिनियम, गुजरात वैट अधिनियम, जीएसटी अधिनियम और भूमि राजस्व कानूनों के तहत बकाया राशि के टैक्सपेयर्स के सामने कदम उठाए जा रहे हैं। लंबित बकाये की वसूली के लिए 39,240 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ऐसे व्यक्तियों की संख्या अहमदाबाद में 10,911, सूरत में 6,134, वडोदरा में 3,043, राजकोट में 2,676 और शेष कच्छ में है।

पढ़ें: 130 करोड़ में से महज 6 करोड़ भारतीयों ने ​भरा टैक्स, 11.8% टैक्सपेयर्स के साथ गुजरात है सभी राज्यों में नंबर-1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+