विधायक की बहू ने रोड क्रॉस करते सिक्योरटी गार्ड को मारी टक्कर, पुलिस ने लिखा अज्ञात वाहन का केस

सूरत. गुजरात में सूरत के लंबे हनुमान रोड पर एक कार ने रास्ता क्रॉस करते सिक्योरटी गार्ड को ठोक दिया। सिक्योरटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक प्रवीण घोघाणी के बेटे ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, टक्कर मारने वाली कार में एक विधायक की बहू होने की बात सामने आई है। जबकि, पुलिस ने इस हादसे में अज्ञात वाहन से टक्कर हो जाने का केस दर्ज किया है। पीड़ित सिक्योरटी गार्ड की पहचान कृष्णासिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन से टक्कर लगने का मामला दर्ज किया

पुलिस ने अज्ञात वाहन से टक्कर लगने का मामला दर्ज किया

कृष्णासिंह के मुताबिक, वह हीरे के कारखाने में सिक्याेरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसे करंज विधायक प्रवीण घोघारी की बहू ने रौंदा। बहू ही कार चला रही थी। मगर, पुलिस ने अज्ञात वाहन से टक्कर लगने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।

लंबे हनुमान रोड पर कार ने रौंद डाला

लंबे हनुमान रोड पर कार ने रौंद डाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक प्रवीण घोघाणी की बहू एमएलए के स्टीकर वाली गाड़ी लेकर लंबे हनुमान रोड पर स्थित अपने घर से जा रही थी। इसी दौरान पोद्दार आर्केड के पास स्थित बजरंग डायमंड कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड कृष्णासिंह रोड क्रॉस कर रहा था। विधायक की बहू की कार ने उसे वहीं रौंद डाला। कृष्णासिंह के सिर और पीठ में गहरी चोटें आईं। जिसके बाद प्रवीण घोघाणी के बेटे ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ित पक्ष का यह कहना

पीड़ित पक्ष का यह कहना

पीड़ित पक्ष का कहना है कि, विधायक के गांधीनगर का होने के बावजूद उनकी एमएलए स्टीकर वाली गाड़ी घर पर है, जिसे उनकी बहू चला रही थी। इससे भी चौंकाने वाली बात तो यह है कि, हादसे के बाद एमएलसी बुक में अज्ञात वाहन से टक्कर होने का मामला दर्ज कराया गया है। गाड़ी नंबर समेत पूरी जानकारी होने के बावजूद इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+