कांग्रेस ने महेसाणा से रिटायर्ड पाटीदार IAS को लड़ा रही लोकसभा चुनाव, भाजपा की उम्मीदें 'आशा'

Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में कांग्रेस के शेष 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा देर शाम तक होने की संभावना है। इस बीच इस विपक्षी पार्टी ने महेसाणा लोकसभा सीट के लिए एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को टिकट दिया है। बीती राज करीब 12 बजे इसकी घोषणा की गई। यह अधिकारी हैं एजे पटेल, जो कि पाटीदार हैं।

Mehsana seat: Congress candidate Retired IAS officer AJ patel

जानकारी के अनुसार, एजे पटेल अतिरिक्त औद्योगिक आयुक्त और खाद्य एवं औषधि आयुक्त भी रह चुके हैं। वह पाटण जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं। 84 गांवों के पाटीदार समाज के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। कांग्रेस ने अब भाजपा को पाटीदार उम्मीदवार मैदान में उतारने के लिए मजबूर किया है। भाजपा अब तक महेसाणा सीट के लिये उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है। राजनीतिज्ञों का मानना है कि भाजपा आशाबेन पटेल को ही टिकट दे सकती है। बता दें कि आशा कांग्रेस से इस्तीफा देकर ही भाजपा में शामिल हुई थीं। अपने क्षेत्र में उनका अच्छा खासा प्रभाव रहा है।

एजे पटेल कांग्रेस की बची 13 लोकसभा सीटों में से एक के प्रत्याशी हैं। अब पार्टी को 12 उम्मीदवार घोषित करना बाकी है। कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में वरिष्ठ नेताओं और मौजूदा विधायकों को भी लड़ा सकती है।

Mehsana seat: Congress candidate Retired IAS officer AJ patel

इधर, भावनगर सीट पर पूर्व मंत्री शक्तिसिंह गोहिल औऱ अमरेली सीट पर विपक्ष के नेता परेश धानानी के नाम पर कांग्रेस विचार कर चुकी है। वहीं, भरूच सीट पर कांग्रेस ने सोनिया गांधी के सलाहकार रह चुके अहमद पटेल का नाम चुना है, लेकिन बीटीपी के नेता छोटु वसावा के उूपर पूरा दारोमदार है। अगर वह उम्मीदवारी करते हैं तो अहमद पटेल चुनाव नहीं लडेंगे। कांग्रेस के बाकी 12 उम्मीदवारों के लिये आज हो रही CEC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नाम घोषित किये जायेंगे।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि शक्तिसिंह गोहिल और परेश धाना लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन पार्टी आ आदेश आने पर वे भी मना भी नहीं कर सकते। कांग्रेस ने अब तक 13 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें चार विधायकों को टिकट दिया है, लेकिन पार्टी के कइ विधायकों के नाम अंतिम सूची में भी हो सकते हैं। आज देर शाम नामों की घोषणा होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+