सांप ने काटा तो गुस्साए किसान ने सांप को दांतों से चबाया, और फिर...

गांधीनगर। गुजरात के संतरामपुर तालुका के आदिवासी गांव अंजनवा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां खेत में काम कर रहे एक किसान को सांप ने काट लिया। इसके बाद गुस्से में किसान ने सांप को मुंह में डालकर दांतों से चबा लिया, जिससे सांप की मौत हो गई। वहीं, किसान के शरीर में जहर फैल जाने की वज​​ह से उसकी भी अस्पताल में मौत हो गई।

सांप को दातों से चबाया

सांप को दातों से चबाया

70 साल के आदिवासी किसान पर्बतभाइ बारीया अपने खेत में काम कर रहे थे। गर्मी और थकान की वजह से पर्बतभाइ जब खेत के एक कोने में आराम कर रहे तभी कहीं से एक सांप आया और उनके हाथ में दंश दिया। सांप के काटने से गुस्साए पर्बतभाइ ने सांप को पकड़कर अपने दांतों से उसे काट दिया।

घायल सांप की मौत

घायल सांप की मौत

उन्होंने सांप के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर काटा, जिसके बाद घायल सांप ने वहीं पर दम तोड़ दिया। पर्बतभाइ के पास काम कर रहे अन्य किसान इकठ्ठा हो गए और उन्हें एंबुलेंस से गोधरा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

समय पर मिला होता उपचार तो बच सकती थी जान

समय पर मिला होता उपचार तो बच सकती थी जान

अस्पताल में डॉक्टरों ने पर्बतभाइ को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि अगर पर्बतभाइ को तुरंत उपचार मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी। सांप के दंश ने के बाद वह सीधे अस्पताल आए होते तो उनकी जान बच जाती, लेकिन सांप को मारने के लिए उन्होंने समय बर्बाद कर दिया। पूरे शरीर में जहर फैल जाने की वजह से उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+