गुजरात में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, हार पर बोले हार्दिक- कांग्रेस नहीं, चुनाव तो जनता हारी है
Lok sabha election results 2019 News, गांधीनगर। 17वीं लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई वाले धड़े यूपीए की देशभर में करारी हार हुई। गुजरात, राजस्थान और दिल्ली समेत कई राज्यों में भाजपा ने सारी सीटें जीत लीं। कांग्रेस को गुजरात में हार्दिक पटेल की ताबड़तोड़ रैलियों का कोई फायदा नहीं मिला। कांग्रेस की करारी हार पर हार्दिक पटेल ने गुरुवार को मतगणना के बीच ट्वीट कर कहा, "ये चुनाव कांग्रेस नहीं, बेरोज़गारी हारी है, शिक्षा हारी है, किसान हारा है, महिला का सम्मान हारा है, आम जनता से जुड़ा हर मुद्दा हारा है, एक उम्मीद हारी है, सच कहे तो हिंदुस्तान की जनता हारी है।"

पहले कहा- देश में जनता के मुख पर ख़ुशी नहीं है
हार्दिक पटेल ने आगे कहा कि कांग्रेस ने ईमानदारी से चुनाव में जनता की बात रखी है। हम ईमान के साथ मैदान में थे। भाजपा को जनता ने नहीं बल्कि बेईमानी ने जिताया है। आप मुझे गाली दे सकते हैं, लेकिन सत्य बोलना ज़रूरी है। देश में जनता के मुख पर ख़ुशी नहीं है। अपनी लड़ाई के लिए मैं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता की लड़ाई को सलाम करता हूँ।"

बाद में नरम होते चले गए हार्दिक
इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे हार्दिक ने फिर ट्वीट करना शुरू किया। इस बार उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव जीतने वाले सभी उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"
फिर हार्दिक ने एक कविता भी शेयर की, जो इस प्रकार है..
रुकना नहीं घबराना नहीं
तेरी है जमी तो बढ़ता चल
तुझे रुकना नहीं तुझे झुकना नहीं
घबराना नहीं
तेरी है जमी तू बढ़ता चल
तारों के हाथ पकड़ता चल
तू एक हज़ार है लाखों में
तू बढ़ता चल तू बढ़ता चल
ये रात नयी वह सुबह नयी
हो ये रात नयी वह सुबह नयी
उन्होंने फिर कुछ और पंक्तियां भी लिखीं..
जनमत स्वीकार, हार स्वीकार,
संघर्ष के लिए हम फिर तैयार,
चलते रहेंगे हौसलों के साथ,
दिल में लेकर सरदार-नेहरु-गांधी के विचार!
देशवासियों का जनादेश स्वीकार करता हूँ।
कोंग्रेस के सभी कार्यकर्ता की लड़ाई को सलाम करता हूँ। लड़ेंगे और जीतेंगे।
जय हिंद, जय भारत।'
.....












Click it and Unblock the Notifications