15 से 21 अप्रैल के बीच राहुल गांधी करेंगे गुजरात में 5 रैली, इन तारीखों में आएंगे PM मोदी

Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारकों की रैली और जनसभाओं की घोषणा हो गई है। कांग्रेस अपने प्रचार अभियान की शुरूआत सौराष्ट्र क्षेत्र से करेगी, जहाँ 2017 के विधानसभा चुनाव में उसे बढ़त मिली थी। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी 15 से 21 अप्रैल के बीच गुजरात में पांच रैलियों को संबोधित करेंगे। राज्य कांग्रेस ने पार्टी नेतृत्व से राज्य में प्रियंका गांधी की अधिक रैलियां करने के लिए कहा है, क्योंकि उसे लगता है कि गुजरात में उनकी उपस्थिति कांग्रेस की स्वीकार्यता को और अधिक बढ़ाएगी।

इन तारीखों में होंगी मोदी-राहुल की रैली

इन तारीखों में होंगी मोदी-राहुल की रैली

वहीं, कांग्रेस की तैयारी को देखते हुए सत्ताधारी भाजपा ने भी सौराष्ट्र क्षेत्र को प्रमुखता से लिया है। यहां जूनागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अप्रैल को रैली संबोधित करने वाले हैं। दूसरी ओर राहुल गांधी अमरेली जिले से अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 10 से 21 अप्रैल के बीच चार दिनों के गुजरात दौरे पर रहेंगे।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

सौराष्ट्र में कांग्रेस को फायदा हुआ था

सौराष्ट्र में कांग्रेस को फायदा हुआ था

राहुल गांधी गुजरात में तीन दिन- 15 अप्रैल, 19 अप्रैल और 20 अप्रैल या 21 अप्रैल को रैलियां कर सकते हैं। वह अमरेली जिले से अपना अभियान शुरू करेंगे, फिर उत्तर गुजरात में एक और रैली कर सकते हैं। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा का कहना है कि राहुल गांधी 15 अप्रैल को सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात में रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी को इन दोनों क्षेत्रों में 2017 में चुनावी लाभ मिला था, इसलिये उनको मजबूत करने के लिये ये रैलियां तय की गई हैं।

प्रियंका गांधी आएंगी, सोनिया और मनमोहन सिंह नहीं आएंगे

प्रियंका गांधी आएंगी, सोनिया और मनमोहन सिंह नहीं आएंगे

राहुल गांधी 19 अप्रैल को मध्य और दक्षिण गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे, जहां वे प्रत्येक क्षेत्र में एक रैली करेंगे। कुल मिलाकर, राहुल गांधी 5 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। राहुल गांधी सौराष्ट्र में दो और राज्य के अलग हिस्सों में तीन रैलियां करने वाले हैं। अमित चावडा के मुताबिक, रैलियों को संबोधित करने वाले अन्य स्टार प्रचारकों में शत्रुघ्न सिन्हा और उर्मिला मातोंडकर के साथ महासचिव प्रियंका गांधी शामिल हैं। इन लोंगो के शेड्यूल को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन प्रियंका गांधी गुजरात में दो रैलियों को संबोधित करेंगी। हालांकि, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह इस बार गुजरात में प्रचार करने नहीं आ सकते हैं।

भाजपा का शहरों पर तो कांग्रेस का गांवों पर फोकस

भाजपा का शहरों पर तो कांग्रेस का गांवों पर फोकस

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों से राज्य के मंदिरों का दौरा करने की उम्मीद की जाती है। चुनाव प्रचार दौरान दोनों अंबाजी और सोमनाथ जा सकते हैं। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि भाजपा शहरी क्षेत्रों में मजबूती से काम कर रही है, इसलिये कांग्रेस ने अपना चुनावी अभियान का फोकस औऱ रैली स्थलों की पसंदगी ग्रामीण क्षेत्र में की है। हालाँकि, अंतिम कार्यक्रम अभी तैयार नहीं किया गया है।

पढ़ें: कांग्रेस-भाजपा ने घोषित किए सभी लोकसभा प्रत्याशी, दावा- महिलाओं को 50% तक आरक्षण का, संसद की बात आई तो दे दिया झटका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+