मैं चुनाव लड़ता तो एक जगह रुकता, अब सभी 26 सीटों पर करूंगा भाजपा विरोधी प्रचार: हार्दिक पटेल
Gujarat News in Hindi, गांधीनगर: गुजरात कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल ने प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए भाजपा और मुख्यमंत्री रुपाणी पर तीखे हमले किए हैं। हार्दिक ने पोरबंदर में पाटीदार उम्मीदवार ललित वसोया की जनसभा में कहा, भाजपा सरकार की जिद ने मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने से रोका है। इन्होंने अदालत में ऐसे-वैसे तर्क दे देकर मुझे चुनाव से दूर कर दिया, लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि अगर मैं लोकसभा चुनाव लड़ रहा होता, तो मैं एक जगह पर ठहरता, लेकिन अब मैं सभी 26 सीटों पर भाजपा विरोधी प्रचार करूंगा।''

'मैंने 26 लोकसभा सीटों पर सच्चा अभियान शुरू किया'
हार्दिक ने आगे कहा, ''मैंने राज्य की 26 लोकसभा सीटों पर सच्चा अभियान शुरू किया है। यह चुनाव किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए है, युवाओं को शिक्षा और रोजगार दिलाने के लिए है। किसी पार्टी या व्यक्ति के लिए नहीं है। कांग्रेस सरकार गुजरात में तीन लाख सरकारी नौकरियां देगी। भाजपा अब विजयी नहीं होगी, मैं रोकने की पूरी कोशिश करूंगा।''

कांग्रेस में शामिल होने की वजह भी बताईं
कांग्रेस में शामिल होने की वजह भी हार्दिक ने बताईं। उन्होंने कहा कि यह पार्टी गांधीजी, सरदार और नेहरू की पार्टी है। इसलिए मुझे इसमें शामिल होने की ताकत मिली। मेरा जन्म कांग्रेस निर्मित अस्पताल में हुआ था और मेरी शिक्षा कांग्रेस द्वारा बनाए गए स्कूल में हुई थी। अगर मैं भाजपा में शामिल हो जाता, तो मेरे खिलाफ सारे मामले वापस लिये जाते, लेकिन उस पार्टी में मैं नेताओं की कुर्सियों को साफ करता।'

'विजय रुपाणी मेड इन बर्मा हैं'
रुपाणी द्वारा कांग्रेसियों को पाकिस्तान से जोड़े जाने वाले बयान पर हार्दिक ने पलटवार किया। हार्दिक ने कहा कि विजय रुपाणी मेड इन बर्मा हैं। वे कांग्रेस को पाकिस्तानी कहकर गुजरात का अपमान कर रहे हैं। यह पार्टी स्वतंत्रता सेनानियों की पार्टी है।'
बता दें कि, कांग्रेस ने हार्दिक पटेल को भी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। विपक्षी पार्टी के शीर्षनेता कह रहे हैं कि लोगों पर हार्दिक के प्रचार का सीधा असर पड़ रहा है। पार्टी में हार्दिक पटेल जैसे तेजाबी वक्ता की कमी थी। अब हार्दिक गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर पर प्रचार करेंगे।
क्लिक करें: गुजरात की लोकसभा सीटों पर चुनावी दंगल पर विस्तार से पढ़ने के लिए












Click it and Unblock the Notifications