इधर आया मोदी सरकार का बजट, उधर गुजरात में CM रूपाणी ने कर दी 10 नए फ्लाईओवर की घोषणा

Gujarat News, गांधीनगर। केंद्र की मोदी सरकार का अंतरिम बजट तो आज आया ही है, वहीं गुजरात में भी सरकार ने कुछ खास करने का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने यहां ट्रांसपोर्ट से जुड़ी दिक्कतें दूर करने के लिए सूबे के तीन हिस्सों में 10 नए फ्लाईओवर बनवाने की बात कही है। ये सभी फ्लाईओवर पहले चरण में ही करीब 487 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जाएंगे।

इन 3 हिस्सों में बनेंगे 10 नए फ्लाईओवर

इन 3 हिस्सों में बनेंगे 10 नए फ्लाईओवर

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नए फ्लाईओवर उत्तर, मध्य गुजरात एवं सौराष्ट्र की मुख्य सडकों पर बनाए जाएंगे। राज्य के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा है कि सड़क निर्माण विभाग ने राज्य में बुनियादी ढांचे के प्रसार को बढ़ाने के लिए समयबद्ध आयोजन किया है। आयोजन के पहले चरण में 10 फ्लाई ओवर के लिये करोड़ों रुपए का इंतजाम किया गया है।

नए ओवरब्रिजों को मंजूरी दी जाएगी

नए ओवरब्रिजों को मंजूरी दी जाएगी

साथ ही, राज्य सरकार ने मौजूदा सड़कों को चौड़ा करने, कच्ची सड़कों की लाइनिंग करने की भी बात कही है। फ्लाई ओवर फोर-लेन रोड जंक्शन पर भी बनेंगे। उप मुख्यमंत्री के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों की सुविधा के लिए और यातायात की समस्या को रोकने के लिए आवश्यकता के अनुसार नए फ्लाईओवर बनाने की योजना भी बनाई जा रही है। शीघ्र ही अधिक नए ओवरब्रिजों को मंजूरी दी जाएगी।

नये फ्लाई ओवर लागत (करोड़ में)

नये फ्लाई ओवर लागत (करोड़ में)

(1) आणंद करमसद हाइवे पर बोरसद में 45
(2) सिद्धपुर के देथली क्रॉस रोड पर 35
(3) पाटन के नवजीवन होटल क्रोस रोड पर 27
(4) भुज-लखपत रोड पर (दो फ्लाई ओवर) 36

(5) मेहसाणा के मोढ़ेरा के क्रोस रोड पर 110

(5) मेहसाणा के मोढ़ेरा के क्रोस रोड पर 110

(6) सूरत-कदोदरा रोड पर 110
(7) सौराष्ट्र राजकोट जामनगर रोड पर 60
(8) गांधीनगर में रक्षा शक्ति सर्किल पर 50
(9) गांधीधाम टाकोर रोड पर 17

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+