गुजरात में कांग्रेसी विधायक ने अखबार में छपवाए भाजपा सरकार की प्रशंसा के विज्ञापन, विपक्ष में कोहराम

गांधीनगर। गुजरात में कांग्रेसी विधायक की एक हरकत से विपक्षी दल में कोहराम मच गया है। यहां कच्छ के अबडासा विधानसभा सीट के विधायक प्रद्युमन सिंह जडेजा ने भाजपा सरकार की प्रशंसा करते एक विज्ञापन अखबार में छपवा दिए, जिसे लेकर कांग्रेस में अंतर्कलह मच गई है। संभवत: चुनावों के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी कांग्रेसी विधायक ने अपनी पार्टी में रहकर ही भाजपा सरकार की तारीफ की हो। अन्यथा, इससे पहले देखा गया था कि अगर कांग्रेस का कोई विधायक पार्टी छोड़ता था, तो ही भाजपा का पक्ष लेता था, किंतु प्रद्युमन सिंह ने कांग्रेस में रहते हुए ही यह जुर्रत कर दी।

Gujarat congress MLa advertisement in favour of BJP govt

प्रद्युमन सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए स्थानीय अखबार में विज्ञापन देकर रुपाणी सरकार की तारीफ की। यह विज्ञापन कच्छ जिले के स्थानीय अखबारों में नजर आया है। उनके दो सरकारी कार्यों में ऐसा विज्ञापन देखा गया। इन विज्ञापनों को लेकर कांग्रेसियों में कोहराम मच गया है कि अपनी धुर विरोधी पार्टी की तारीफ क्यों की गई?
आमतौर पर, विपक्षी-कांग्रेस के सभी विधायक सरकारी कार्यों में भागीदारी से दूर रहते हैं। किंतु हाल ही कांग्रेसी विधायक सीजे चावड़ा भी एक सरकारी समारोह में भाग लेते नजर आए थे।

Gujarat congress MLa advertisement in favour of BJP govt

अब विज्ञापन छपवाने का मामला ऐसे समय में हुआ है, जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर आने वाले हैं। बता दें कि, प्रद्युम्नसिंह जडेजा पहले भाजपा में थे। पार्टी ने टिकट नहीं देने की वजह से वह कांग्रेस में शामिल हो गये थे। जब उनसे गांधीनगर की यात्रा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में प्रतिनिधित्व करने के लिए यहां थे। भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर जडेजा ने कहा कि भाजपा को उनकी जरूरत नहीं है।

जडेजा ने कहा कि सरकार ने उनके निर्वाचन क्षेत्र में 36 करोड़ रुपये खर्च करके सडक बनाई है। सड़क बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (जो सड़क और भवन विभाग के मंत्री भी हैं) से अनुरोध किया था और उनकी मांग को मान लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+