गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी बोले- मंदी तो सिर्फ एक हवा है, इसकी वजह से कोई उद्योग बंद नहीं हुआ
गांधीनगर। देश आर्थिक मंदी की चपेट में हैं। इसकी आड़ में कई कंपनियां बंद हो चुकी हैं, साथ ही हजारों लोग अपनी नौकरी भी खो चुके हैं। गुजरात में भी मंदी के चलते 5 हजार से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री का चौंकाने वाला बयान आया है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंदी पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'मंदी तो सिर्फ एक हवा है।'
रूपाणी यहीं नहीं रुके, उन्होंने राज्य को मंदी के संकट को माना ही नहीं। उन्होंने कहा, गुजरात में अभी तक ऐसा एक भी मामला सामने नहीं आया है जिसे मंदी के चलते अपना उद्योग बंद करना पड़ा हो।'

बकौल विजय रूपाणी, 'पहले हम कहा करते थे कि गुजरात में बिजली काफी महंगी है। तब हमारी सरकार ने इन इकाइयों के लिए एक द्वार खोला। अब राज्य में 34 हजार से ज्यादा एमएसएमई इकाइयां हैं और जब लाभ लेना होगा, तब इकाइयों से लाभ ले सकेंगे।'
मुख्यमंत्री ने बताया कि गुजरात में सूक्ष्म, लघु और मध्यम औद्योगिक इकाइयों (एमएसएमई) को भी सौर ऊर्जा उत्पादन का व्यापक लाभ मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार ने एक नई नीति की घोषणा की है। व्यापारी जहां व्यापार करते हैं, वहीं सरकार आमजन के लिए नीतियां बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications