लोन का लालच देकर ठगी करता था ये गिरोह, देश के 14 राज्यों में लोगों को बनाया शिकार

गांधीनगर। अहमदाबाद की साइबर पुलिस ने दिल्ली से ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो बैंकों के नाम पर फर्जी कॉल करके रुपया लूट रहे था। गिरोह के सदस्य व्यक्ति को लोन का लालच देकर मोबाइल पर या एसएमएस पर जानकारी प्राप्त करते थे, फिर उससे प्रोसेसिंग फीस चुकाने को कहते। प्रोसेसिंग फीस भरने के बाद झूठे वादे देकर कहते कि जब रुपया जमा होगा, तुरंत ही आपको लोन के पैसे अकाउंट में आ जाएंगे।

पांच आरोपी गिरफ्तार

पांच आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद की साइबर पुलिस ने दिल्ली में इन आरोपियों की लोकेशन मालूम की थी। पुलिस ने दिल्ली जाकर पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपराध में उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह पिछले एक साल से कॉल सेंटर चला रहा है। गिरोह का निशाना न केवल गुजरात या अहमदाबाद में था, बल्कि देश में 14 राज्यों में थे। गिरोह के सदस्य हर राज्य से फोन करके लोगों को ठग रहे थे।

कॉल सेंटर संचालक देता था ठगी के टिप्स

कॉल सेंटर संचालक देता था ठगी के टिप्स

आरोपी ने पुलिस को बताया कि, हम एक कॉल सेंटर में काम कर रहे हैं। कॉल सेंटर का संचालक हमें टिप्स देता था और स्क्रिप्ट भी बनाकर समझाता था। फिलहाल, मुख्य आरोपी और सेंटर का संचालक फरार है। आरोपियों ने पुलिस को कहा, हम व्यक्ति को लोन का लालच दे कर उनके पास से प्रोसेसिंग शुल्क वसूल करते थे। हमारी प्रोसेसिंग शुल्क की रकम 20 हजार से 50 हजार तक की थी। रुपया आने के बाद, हमारे कॉल सेंटर का संचालक दूसरे खाते में स्थानांतरित कर देता था।

संचालक की तलाश कर रही पुलिस

संचालक की तलाश कर रही पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों से जानकारी मिलने के बाद साइबर पुलिस ने कॉल सेंटर संचालक की खोजबीन शुरू कर दी है। इस गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद फिर रिमांड पर लिया जाएगा कि किस राज्य में उन लोगों ने कितने लोगों को ठगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+