Cyclone Vayu: गुजरात के 6 ​जिलों में बारिश, विनाशकारी तूफान आता देख सरकार ने बंद किए 6 हवाई अड्डे

गांधीनगर। चक्रवाती तूफ़ान वायु के गुजरात पहुंचने से पहले राज्य में आंधी-बारिश शुरू हो गई। समुद्र से सटे छह ​जिलों में बारिश हो रही है। इसी बीच सरकार ने आधा दर्जन हवाई अड्डों से उड़ान संचालन को पूरी तरह से रुकवा दिया है। उड्डयन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राजकोट, पोरबंदर, केशोद, जामनगर, दीव आदि में चक्रवात के करीब आने की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल एयरपोर्ट बंद किए गए हैं। चक्रवात की जो भयावहता बताई जा रही है, यदि वैसा ही हुआ तो निश्चित रूप से हवाई उड्डयन को बाधा होगी। यहां तक ​​कि सूरत एयरपोर्ट पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है।

Cyclonic Storm Vayu: Cyclone Vayu to hits Gujarat, six Airport closed

छह हवाईअड्डों से आने वाली कई उड़ानों को अन्य स्थानों पर भेजा जाएगा और कुछ हवाई अड्डों पर परिचालन को रोक दिया जाएगा। इस बीच, कच्छ में कांडला बंदरगाह परिचालन के लिए बंद कर दिया गया है। तटीय इलाकों में ऊंची लहरें देखी जा रही थीं। राज्य प्रशासन ने ज़िला प्रसाशन के साथ सौराष्ट्र क्षेत्र के तटीय और निचले इलाकों में 400 से अधिक गांवों के लगभग 3 लाख लोगों का स्थानांतरण किया है। आज सुबह से काम शुरू हो गया था। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आदेश दिया है कि, राज्य में तूफ़ान से पीड़ित होने वाले 10 जिलों में स्थानांतरण का काम आज दोपहर तीन बजे तक पूरा करना होगा।

रक्षा बलों के सभी तीनों विंगों को तैयार रखा गया है। एनडीआरएफ की 50 से अधिक कंपनियों और लगभग एक दर्जन एसडीआरएफ को भी तटीय क्षेत्रों में तैनात किया गया है। लोगों को समुद्र तटों या तटीय किनारों पर नहीं जाने के लिए कहा गया है। वायु चक्रवात कल सुबह गुजरात तट पर उतरने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+