पानी में मगरमच्छ से भिड़ गई 70 साल की महिला, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में देव नदी में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। नदी किनारे कपड़े धो रही 70 वर्षीय महिला को एक विशालकाय मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। मौत के मुंह में पहुंची महिला हिम्मत नहीं हारी और मदद के लिए चिल्लाने लगी। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय युवक जान जोखिम में डालकर महिला की मदद के लिए पहुंचे और उसे मगर के मुंह से बचा लिया, लेकिन खून ज्यादा बह जाने की वजह से इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

नदी में खून के फव्वारे उड़ते रहे

नदी में खून के फव्वारे उड़ते रहे

घटना वाधोडिया तहसील के गोरज गांव स्थित देव नदी की है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि मगरमच्छ महिला को मुंह में दबाकर ले जा रहा है। इस दौरान मगर द्वारा वार करने के कारण खून के फव्वारे उड़ते है। इन दृश्यों को देखकर कुछ युवक हथियार लेकर वहां पहुंच जाते है और महिला को मगर के मुंह से निकालने का प्रयास करते हैं। इन युवकों ने महिला को बचाकर अस्पताल भेज दिया था। हालांकि, उनकी जान बचाने में वह कामयाब नहीं हुए।

नदी में कपड़े धोने आई थी महिला

नदी में कपड़े धोने आई थी महिला

मृतका की पहचान 70 वर्षीय झवेरबेन लक्ष्मणभाई परमार के रूप में हुई। वह गोरज गांव की निवासी थी और नदी में कपड़े धोने आई थी। तभी यह हादसा हुआ था। मगर के मुंह में फंसने के बावजूद उसने जिस हिम्मत से मगरमच्छ का सामना किया, इसकी लोग जमकर प्रशंसा कर रहे है। हादसे की सूचना मिलने के बाद वनतंत्र की टीम भी मौके पर पहुंच गई और इस मगर को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की गई है।

घरों तक पहुंच जाते हैं मगरमच्छ

घरों तक पहुंच जाते हैं मगरमच्छ

बता दें, गुजरात के वडोदरा में काफी संख्या में मगरमच्छ हैं। ये मगरमच्छ लोगों के घरों तक पहुंच जाते हैं। बीते दिनों वडोदरा के एक घर के बाथरूम तक मगरमच्छ पहुंच गया था। रात को अजीब आवाजें सुनकर घर के परिजन चौंक गए। परिवार के शख्स ने इधर-उधर झांका तो बाथरूम में मगरमच्छ के नुकीले दांतों वाला मुंह देखकर उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। घरवालों ने तुरंत पशु कल्याण संगठन को फोन किया। उन्हें बताया कि घर में मगरमच्छ आ घुसा है। जिसके बाद रात करीब 2.45 संगठन की रेस्क्यू टीम उस मगरमच्छ को पकड़ने उक्त मकान में आई। काफी मशक्कत के बाद उस मगरमच्छ को पकड़ा और फिर सुरक्षित जगह ले जाकर छोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+