क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन और पिता कांग्रेस में हुए शामिल, पत्नी है भाजपा में

जामनगर। टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा का परिवार इस समय खासा चर्चाओं में बना हुआ हुआ है। बता दें कि रविवार को रवींद्र जडेजा की बहन नैनाबा जडेजा कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने अपने पिता की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। उनके पिता भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल, विधायक विक्रम माडम भी मौजूद थे। इससे पहले जडेजा की पत्नी रीवाबा बीजेपी में शामिल हुई थीं।

Cricketer Ravindra Jadeja sister and father joined Congress

रविवार को हार्दिक पटेल की जामनगर में एक चुनावी जनसभा थी। जनसभा के दौरान क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन और पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा कांग्रेस में शामिल हो गए है। बता दें कि रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा कुछ दिनों पहले ही बीजेपी में शामिल हुई थीं। उन्हें जामनगर सीट से बीजेपी के लोकसभा चुनाव का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

किसको स्पोर्ट करेंगे जडेजा

जडेजा का परिवार अब अलग-अलग पार्टियों के साथ जुड़ चुका है। अब यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि जडेजा अपनी पत्नी को स्पोर्ट करते हैं या फिर अपने पिता और बहन को। जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर में तीन मार्च को भाजपा में शामिल हुई थी।

पढ़ें:- गुजरात लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+