गुजरात में इस साल 7384 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि, एक ही दिन में इस बीमारी के 120 नए मरीज सामने आए
गांधीनगर। गुजरात में इस साल मंगलवार तक 7384 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। राज्य में एक ही दिन, यानी कल इस बीमारी के 120 नए मरीज सामने आ गए। यहां फाल्सीफेरम के भी एक दिन में 5 मरीज पाए गए। अब तक फाल्सीफेरम का लक्षण 241 लोगों में पाया जा चुका है। इसके अलावा डेंगू के भी एक ही दिन में 27 और अब तक 1176 मरीजों की पुष्टि हुई है। यहां चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या अब तक 201 हो चुकी है।

भावनगर जिले में भी महिला को हुआ कांगो फीवर
सुरेंद्रनगर के बाद अब भावनगर जिले के कामलेज गांव में मंगलवार को एक महिला कांगो फीवर से ग्रस्त पाई गई। जिसे ध्यान में रखकर गांव में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी। सुरेन्द्रनगर जिले के एक गांव में रहने वाली महिला की रविवार रात को अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद यह दूसरी महिला है जिसकी रिपोर्ट कांगो फीवर पॉजिटिव आई है। जिसे ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच गई है।

3856 लोगों का सर्वेलेंस किया गया
कामलेज गांव में रहने वाले 3856 लोगों का सर्वेलेंस किया गया है। पीडि़त महिला के नजदीक में रहने वाले 23 जनों को विशेष निगरानी में रखा गया है। गांव के पशुओं का भी सर्वेलेंस किया जा रहा है। इस रोग के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

इधर, 25 वर्षीय महिला की मौत
संवाददाता ने बताया कि कमणेज गांव की 25 वर्षीय महिला की भावनगर के सर टी हॉस्पिटल में मौत हो गई। उसकी मौत कोंगो फीवर के कारण हुई, ऐसा पुणे से आई उसकी रिपोर्ट के बाद पता चला। महिला को उसे 22 अगस्त को सर टी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications