गुजरात में जिस दिन होंगे लोकसभा के चुनाव, 4 विधानसभा सीटों पर उसी दिन पड़ेंगे वोट, जानिए इन्हें
Gujarat News in hindi, गांधीनगर। गुजरात की चार विधानसभा सीटों के लिये 23 अप्रैल को उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसी दिन यहां लोकसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग होगी। ऐसे में दोनों तरह के चुनावों के परिणाम साथ ही आएंगे। बता दें कि बीते दिनों चुनाव आयोग ने 2 विधानसभा सीटों के लिये चुनाव घोषित किए थे, अब 2 और अन्य सीटें मिलाकर 4 हो गईं हैं।

लोकसभा के साथ ही इन चार विधानसभा सीटों पर वोटिंग
ये चारों वो विधानसभा सीटें हैं, जो कि विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थीं। कांग्रेस के कई विधायक इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई है। गुजरात की ये चार सीटें हैं उंझा, तलाला, मानावदर, ध्रांगध्रा विधानसभा क्षेत्र।
हाल ही खाली हुईं ये विधानसभा सीटें
जूनागढ़ जिले में मानावदर सीट पिछले हफ्ते खाली हो गई थी, जब कांग्रेस के चार बार के विधायक रह चुके जवाहर चावड़ा ने कांग्रेस और विधायक पद छोड़ दिया था। वे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इसी तरह ध्रांगध्रा के विधायक पुरुषोत्तम सपारिया ने भी विधायक पद और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम भी 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

उपचुनावों की अधिसूचना 23 मार्च को, अंतिम तिथि 4 अप्रैल
चुनाव आयोग के अनुसार, त्योहारों और मतदाता सूची जैसे विभिन्न कारण को ध्यान में रखने हुए चुनाव आयोग ने इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक ही समय में उपचुनाव कराने का फैसला किया है। उपचुनावों की अधिसूचना 23 मार्च को जारी की जाएगी और नामांकन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल होगी।
सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट यूज होंगी
आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर होने वाले उपचुनावों में ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग करने का निर्णय लिया है। ईवीएम की पर्याप्त संख्या उपलब्ध कराई गई है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं कि इन मशीनों की मदद से चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हों।












Click it and Unblock the Notifications