अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस को दिए इस्तीफे के पत्र में क्या-क्या लिखा, पढ़िए
lok sabha elections 2019 News, गांधीनगर। गुजरात में पिछले कई महीनों से कांग्रेस से नाराज चल रहे विधायक अल्पेश ठाकोर ने आखिरकार लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे में उन्होंने बताया कि सभी पद त्याग दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने समाज और गरीबों को ऊपर उठाने के लिए राजनीति में शामिल हुआ। राज्य में अपने समुदाय के गरीब युवाओं की उपेक्षा और अपमान से दुखी हूं। मैंने कांग्रेस के सबसे बुरे समय में उनका साथ दिया, लेकिन अब मैं दुखी हूं।'

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को सौंपे इस्तीफे में कहीं ये बातें
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमित चावड़ा को सौंपे गए इस्तीफे में अल्पेश ठाकोर ये भी लिखा कि मेरा जीवन समाज सेवा से जुड़ा है। मैंने ठाकोर सेना को भी चेताया है कि जहां मुझे अपमान, अनदेखी और अविश्वास मिलता है, वहां जाना नहीं चाहिये। मैं कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देता हूं। मुझे कांग्रेस में केवल सम्मान ही नहीं मिला, छल भी मिला है।'

क्या विधायकी भी त्यागेंगे अल्पेश?
बता दें कि, अल्पेश ठाकोर ने इस्तीफे में विधायक के पद का उल्लेख नहीं किया। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या वे विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपेंगे? या फिर विधायक पद पर बने रहना चाहते हैं? नियम के अनुसार, विधानसभा पद से उन्हें पार्टी के अध्यक्ष को नहीं विधानसभा के अध्यक्ष को इस्तीफे की प्रति सौंपनी है। मगर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को दिए अपने पत्र में अल्पेश ने विधायक के इस्तीफे का कोई उल्लेख नहीं किया। हालांकि, यह जरूर कहा कि कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।''

किसी भी पार्टी को ज्वॉइन नहीं किया
अल्पेश के टूटने से कांग्रेस चुनाव के ऐन मौके पर झटका लगा है। इधर, अल्पेश ने अपने अगले स्टेप के बारे में भी नहीं बताया है। उन्होंने ये जरूर कहा कि वो भाजपा में भी नहीं जाएंगे। अल्पेश के करीबियों के मुताबिक, अल्पेश अपने ठाकोर समाज के युवाओं के साथ ही अगला कोई स्टेप उठाएंगे। बहरहाल वे किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुए।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी












Click it and Unblock the Notifications