गुजरात: अल्पेश ठाकोर समेत तीन कांग्रेस विधायकों का पार्टी से इस्तीफा
अहमदाबाद। गुजरात के विधायक अल्पेश ठाकुर और दो और विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को अल्पेश, धवल सिंह ठाकोर और भरतजी ठाकोर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अल्पेश पाटन जिले की राधानपुर सीट से विधायक हैं। ठाकोर समेत तीनों विधायक 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनकर आए थे। बीते कुछ समय से लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर ठाकोर की कांग्रेस आलाकमान से तनातनी चल रही थी। काफी दिन से वो कांग्रेस छोड़ने का इशारा भी कर रहे थे। अल्पेश ने कहा है कि वो अभी भाजपा या किसी दूसरी पार्टी में नहीं जा रहे हैं।

टिकटों को लेकर थी अल्पेश की नाराजगी!
बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में अल्पेश और उनका संगठन ठाकोर सेना कुछ सीटों पर अपनी पसंद के प्रत्याशी चाहते थे, जिस पर कांग्रेस आलाकमान ने ध्यान नहीं दिया। अल्पेश के खुद के लिए पाटन लोकसभा सीट से टिकट मांगने की बात भी सामने आई थी। कांग्रेस ने यहां से पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को कैंडिडेट बनाया है। वहीं मेहसाणा और बनासकांठा सीट पर भी अल्पेश के पसंदीदा उम्मीदवार को टिकट नहीं मिल पाया।

ठाकोर सेना ने दिया था अल्पेश को अल्टीमेटम
अल्पेश ठाकोर के ही बनाए संगठन ने ठाकोर क्षत्रिय सेना ने मंगलवार देर रात बैठक के बाद अल्पेश को कांग्रेस से नाता तोड़ने को कहा था। सेना ने अल्पेश ठाकोर से 24 घंटे के भीतर कांग्रेस से इस्तीफा देने या ठाकोर सेना छोड़ने को कहा था। संगठन ने अल्पेश से कहा था कि वो 24 घंटे के भीतर कांग्रेस से अपने संबंधों को स्पष्ट करें।

2017 में किया था कांग्रेस का धुआंधार प्रचार
2017 के विधानसभा चुनाव में चर्चा में आए अल्पेश अल्पेश ठाकोर गुजरात के 2017 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक तौर पर उभर कर सामने आए थे। उन्होंने कांग्रेस के लिए जमकर प्रचार किया था। उनका ठाकोर और कई ओबीसी जातियों में प्रभाव माना जाता है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications