वोटिंग से पहले गुजरात में 3.14 लाख लीटर शराब जब्त, 52 हजार हथियार चुनाव आयोग ने जमा कराए

Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गुजरात में 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसे लेकर एक तरफ़ राजनीतिक दलों का चुनावी प्रचार चरम पर है, तो दूसरी ओर चुनाव आयोग (election commission of india) भी अवैध गतिविधियों पर सख़्त निगरानी कर रहा है। इसी सिलसिले में आयोग ने यहां राज्य के विभिन्न हिस्सों से करोड़ों की नकदी, सोना और ड्रग्स आदि जब्त कराए हैं।

करोड़ों की कीमत का सोना, ड्रग्स और शराब जब्त

करोड़ों की कीमत का सोना, ड्रग्स और शराब जब्त

गुजरात स्टेट सीईओ (मुख्य निर्वाचन अधिकारी ) एस. मुरली क्रिश्ना के मुताबिक, चुनाव आयोग के अधिकारियों व कर्मचारियों की देखरेख में पुलिस ने 513 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। आयकर विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर 3.52 करोड़ रुपए की नकदी भी पकड़ी है। बता दें कि, 5 अप्रैल को सामने आई जानकारी के अनुसार, सूबे में 2.42 लाख लीटर शराब जब्त कर ली गई थी। रुपयों में आंकें तो ये कीमत 6.67 करोड़ होती है। वहीं, आयकर अधिकारियों ने 3.28 करोड़ रुपये भी जब्त किए थे, जो अब बढ़कर 3.52 करोड़ हो गए। चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन के सबंध में चुनाव आयोग को राज्यभर से 5 अप्रैल तक 68 शिकायतें मिलीं।

51,938 हथियार थाने में जमा कर लिए गए

51,938 हथियार थाने में जमा कर लिए गए

डॉ. एस. मुरली कृष्णा ने आगे बताया कि लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले अबतक कार्रवाई में 56,925 लाइसेंसी हथियार धारकों में से 51,938 हथियार थाने में जमा किए गए हैं। इसके अलावा, 54,758 गैर-जमानती वारंट सतर्कता के हिस्से के रूप में जारी किए गए हैं और 2,48,826 लोगों को हिरासत में लिया गया है। टीमों द्वारा 500 करोड़ रुपये की 113.7 किलोग्राम ड्रग्स पकड़ी गई है।

3.14 लाख लीटर शराब जब्त

3.14 लाख लीटर शराब जब्त

9 करोड़ रुपये की 3.14 लाख लीटर शराब, 3.74 करोड़ रुपये की नकदी और 79,000 रुपये का सोना पकड़ा गया। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 513.57 करोड़ रुपये होती है। जब्त नकदी में आयकर विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड द्वारा 3.52 करोड रुपये और स्टेटिक सर्विलांस द्वारा 22.07 लाख रुपये जब्त किए गए। जो नकदी पकड़ी गई उसमें 44.70 लाख सूरत से, 93.91 लाख वलसाड से, 1.68 करोड अहमदाबाद से, 35.21 लाख नवसारी से और 32.14 लाख अन्य जिलों से जब्त की गई।

आचार संहिता उल्लंघन के 101 केस दर्ज

आचार संहिता उल्लंघन के 101 केस दर्ज

आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी गुजरात में अब तक 101 शिकायतें मिलीं। सार्वजनिक और निजी इमारतों से 117,000 पोस्टर और बैनर हटा दिए गए। ई-विजील में चुनाव आयोग को 650 शिकायतें मिलीं। आचार संहिता के उल्लंघन की दो प्रमुख शिकायतों में, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी द्वारा कांग्रेस के लिये बोले गए अपशब्दों और भाजपा के वाघोडिया विधायक मधु श्रीवास्तव की वोटरों के लिए दी गई धमकी शामिल हैं। इन दोनों मामलों में आयोग की कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन नियंत्रण आदेश

विज्ञापन नियंत्रण आदेश

राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, व्यक्तियों, संगठनों या संगठनों के माध्यम से मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों को प्रसारित करने से पहले राज्य या जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति से पहले अनुमोदन प्राप्त किया जाता है, ऐसे विज्ञापनों में प्रिंट मीडिया शामिल नहीं है। लेकिन मतदान के दिन और राजनीतिक दलों के वोटिंग से पहले प्रिंट मीडिया में विज्ञापन से पहले राज्य मीडिया मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति के सामने अनुमोदन लेना पड़ेगा।

एग्जिट पोल पर रोक

एग्जिट पोल पर रोक

चुनाव आयोग ने आम चुनाव में मतदान और सर्वेक्षण के एग्जिट पोल के परिणामों को प्रकाशित करने के लिए जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 की धारा 126 (ए) की उप-धारा 1 के तहत प्रतिबंध लगा दिया है। जो राज्य में 11 अप्रैल से शुरू हुआ औऱ 19 मई तक रहेगा। इसके अलावा मतदान के के 48 घंटों के दौरान, किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चुनाव संबंधी या मतदान से संबंधित किसी भी चुनाव पोल नहीं कर सकेगा।

इस बार गुजरात की 26 सीटों के लिए 371 उम्मीदवार

इस बार गुजरात की 26 सीटों के लिए 371 उम्मीदवार

गुजरात में 26 लोकसभा सीटों के लिए कुल 572 उम्मीदवार खड़े हुए थे, लेकिन 120 नामांकन रद्द कर दिए गए। 81 उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। जिसके बाद अब राज्य में सभी सीटों पर 371 उम्मीदवार हैं। इसी तरह, चार विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रतिद्वंद्वियों की संख्या 45 रह गई है।

पढ़ें: भारत के इस राज्य में 8 हजार वोटरों की उम्र 100 साल, 5 लाख ऐसे जिनकी आयु है 80 साल के पार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+