मेरठ की हस्तिनापुर सीट जहां आज तक कभी नहीं जीती भाजपा
हस्तिनापुर। हस्तिनापुर, मेरठ जिले के अंतर्गत विधानसभा की 45वीं सीट है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में यह सीट 1957 में पहली बार अस्तित्व में आई। 2012 में हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बाजी मारी थी और पीस पार्टी दूसरे नंबर पर थी।
तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी थी।
2012 के चुनाव परिणाम
- विजेता- समाजवादी पार्टी के प्रभु दयाल वाल्मिकी
- प्राप्त मत- 46,742
- मत प्रतिशत-25.31%
- उप विजेता- पीस पार्टी के योगेश वर्मा
- प्राप्त मत-40,101
- प्राप्त मतों का अंतर-6,641
- यह सीट सुरक्षित है।
- 2012 विधानसभा के चुनाव में इस सीट पर 3,00,172 मतदाता थे।
- यह सीट बिजनौर लोकसभा के अतंर्गत आती है।
- 2012 के चुनाव में इस सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में थे।
- 1957 से अब तक इस सीट पर कांग्रेस 6, सपा 2 और बसपा ने एक बार जीत हासिल की है। भाजपा इस सीट पर कभी नहीं जीती है।












Click it and Unblock the Notifications