दिल्ली में प्रदूषण को लेकर अमरिंदर सिंह का केजरीवाल के साथ बैठक से इंकार
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर बैठक की अरविंद केजरीवार की पेशकश को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ठुकरा दिया है। केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण पर काबू पाने के उपायों पर चर्चा के लिए उनसे मुलाकात करने की इच्छा जताई थी। अमरिंदर ने कहा है कि वह दिल्ली के सीएम से नहीं मिलेंगे क्योंकि इस तरह की बैठक का कोई मतलब नहीं है।

केजरीवाल ने मंगलवार को एक ट्वीट करके पराली जलने से होने वाले प्रदूषण को लेकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से मिलने की इच्छा जताई थी। अमरिंदर सिंह ने बैठक से इंकार करते हुए कहा कि केजरीवाल इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।
अमरिंदर सिंह ने कहा कि केजरीवाल इस मामले पर सस्ती राजनीति कर रहे हैं। आप नेता ऐसा करके दिल्ली सरकार की पॉल्यूशन से निपटने की नाकामी का ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि केजरीवाल समस्या को दूसरों पर डालने की कोशिश न करें। दिल्ली में पॉल्यूशन ट्रांसपोर्टेशन के मिस मैनेजमेंट और गलत तरह से किए गए इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के कारण है। इन मुद्दों पर ध्यान देने की बजाए केजरी अपना समय यूजलेस डिस्कशन में बर्बाद करना चाहते हैं, जिसके लिए मेरे पास समय नहीं है।
आपको बता दें कि बीते एक हफ्ते से ज्यादा वक्त से स्मॉग के चलते दिल्ली में एयर क्वालिटी बदतर हालात में पहुंच गई है। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण इमरजेंसी की स्थिति में है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में पीएम 2.5 के बढ़ने में हरियाणा और पंजाब में पराली का जलाया जाना भी 26 फीसदी तक जिम्मेदार है।












Click it and Unblock the Notifications