सुहागरात पर दुल्हन ने रखी दूल्हे के सामने रखी चौंकाने वाली मांग, आधी रात को ले जाना पड़ा यहां

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में शादी के अगले दिन दुल्हन ने दूल्हे से ऐसी मांग कर दी कि पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। दुल्हन ने चूड़ा उतारकर फेंका और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। दुल्हन नशे के लिए परेशान थी, हेराइन की तलब लगते ही उसने ससुराल में हंगामा खड़ा कर दिया। दूल्हा और ससुरालवाले नई दुल्हन की इस हरकत से दंग रह गए। तुरंत उसे नशा छुड़ाओ केंद्र में ले गए। इलाज कराने के बाद ससुरालवालों ने डॉक्टर से कहा कि लिखकर दें कि ये नशा करती है ताकि अपने बेटे की शादी तुड़वा सकें।

दुल्हन को लगी नशे की तलब

दुल्हन को लगी नशे की तलब

मामला फिरोजपुर का है, जहां शादी के अगले ही दिन दुल्हन को नशे की तलब लग गई। उसने ससुराल में बखेड़ा खड़ा कर दिया। दुल्हन ने ससुराल वालों से हेरोइन की मांग की। दुल्हन की इस मांग को सुनकर ससुराल वाले हैरान रह गए। हेरोइन नहीं मिलने पर दुल्हन ने चूड़ा उतारकर फेंक दिया और हंगामा करने लगी। ससुराल वाले किसी तरह उसे जिले के एक नशा छुड़ाओ सेंटर में लेकर पहुंचे और दवा देकर शांत किया।

दो साल से हेरोइन ले रही थी दुल्हन

दो साल से हेरोइन ले रही थी दुल्हन

डॉक्टर ने बताया कि युवती करीब दो साल से हेरोइन लेने की आदी है। नशामुक्ति केंद्र में नवविवाहिता को लेकर पहुंचे उसके सास-ससुर ने डाॅक्टरों से कहा कि वह उन्हें लिख दें कि युवती नशे की आदी है ताकि वे रिश्ता तोड़ सकें। डाॅक्टरों ने उन्हें समझाया कि नशे का इलाज हो सकता है। इसके बाद परिवार उसके इलाज को तैयार हो गया और दवा लेकर वहां से वापस चले गए।

दवा देकर दुल्हन को घर भेजा गया

दवा देकर दुल्हन को घर भेजा गया

ससुराल वालों ने बताया कि दुल्हन नशे की आदी थी। रात के समय अचानक उसे हेरोइन की तलब उठी। इसके बाद उसने पति से हेरोइन की मांग की। हेरोइन नहीं मिलने पर दुल्हन ने हंगामा मचा दिया। रात के समय वह किसी तरह दुल्हन को लेकर नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे। दवा देकर पहले उसे शांत किया गया फिर उसकी काउंसिलिंग की गई। पता चला कि वह दो साल से नशा कर रही थी। डॉक्टर ने दवा देकर दुल्हन को घर भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+