VIDEO: जब क्लासरूम में सपना चौधरी के गाने पर ठुमके लगाने लगीं हेडमास्टर फिर जो हुआ...

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक हेड टीचर को सरकारी कार्यक्रम में डांस करना उन्हें महंगा पड़ गया। डांस करने के मामले को तूल पकड़ते हुए देखकर हेड टीचर के साथ-साथ 5 अन्य टीचरों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सरकारी स्कूल की हेड टीचर्स, शिक्षक-शिक्षिकाओं को सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के तरीके बताये जा रहे हैं।

Recommended Video

    VIDEO: जब क्लासरूम में सपना चौधरी के गाने पर ठुमके लगाने लगीं हेडमास्टर फिर जो हुआ
    हेड टीचर ने किया डांस

    हेड टीचर ने किया डांस

    उन्हें बच्चों को बेहतर प्रैक्टिकल शिक्षा संबंध कई अहम प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यह पूरा मामला नारखी इलाके के गांव कुतूकपुर चनोरा के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को इसी कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान हेड टीचर रीमा यादव गाना बजाकर नाचने लगीं। इस दौरान उनके साथ मौजूद अन्य सहयोगी शिक्षक उनका वीडियो बनाते रहे।

    अन्य शिक्षक बना रहे थे डांस का वीडियो

    अन्य शिक्षक बना रहे थे डांस का वीडियो

    डांस के दौरान कई शिक्षकों ने नजराना भी पेश किया। हालांकि ये सब प्रशिक्षण कार्यक्रम के बीच में शुरू किया गया या आखिर में इस बात की अभी तक किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। इससे संबंधित एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हेड टीचर नाचते हुए दिखाई दे रही हैं। वो सपना चौधरी पर फिल्माए गाने पर झूम रही थीं। वहां मौजूद अन्य शिक्षक उनके डांस का वीडियो बना रहे हैं।

    हेड टीचर सहित अन्य पांच और टीचर सस्पेंड

    हेड टीचर सहित अन्य पांच और टीचर सस्पेंड

    बताया जा रहा है कि इस वीडियो को सोशल साइट्स पर डालने की वजह से ही बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी लोगों पर कार्रवाई की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि उन्होंने रीना यादव और पांच अन्य को सस्पेंड किया है। उनके इस कृत्य से शिक्षा विभाग की छवि खराब हुई है। मामले की जांच चल रही है। सभी सदस्यों से इस मामले में एक सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+