Firozabad: 'गोली चलने की आई आवाज, देखा तो अलग-अलग कमरों में पड़े थे भैया-भाभी': चश्मदीद भाई
उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बीती मध्य रात्रि में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस फोर्स भी तत्काल मौके पर पहुंच गया और रात में ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पति-पत्नी में कई बार हुआ था झगड़ा
बता दें कि शिकोहाबाद के मोहल्ला विजेंद्र कॉलोनी में बीएसएफ में तैनात एसआई रंजीत सिंह के पुत्र 30 वर्षीय दीपक और 26 वर्षीय पत्नी शशि यादव परिवार के साथ रह रहे थे। मृतक दीपक सेना में भर्ती की तयारी कर रहा था। प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों के बीच आपसी तालमेल नही बैठता था। जिसको लेकर दोनों में आए दिन कलेश होता रहता था। इसी के चलते रविवार को सुबह दोनों में झगड़ा हो गया था। उस समय तो इस झगडे को जैसे तैसे शांत करा दिया लेकिन शाम को पुनः दोनों में झगड़ा हुआ। तब भी छोटे भाई ने झगड़ा शांत करा दिया।

पत्नी को गोली नहीं लगी, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
वहीं रात करीब डेढ़ बजे कमरे से फायर की आवाज हुई तो परिवार की नीद खुल गई। देखा तो बाहर के कमरे में दीपक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। दूसरी तरफ अन्दर के कमरे में शशी का शव बेड पर पड़ा हुआ था। दोनों शवों को देख कर परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हालाँकि छोटे भाई का कहना है कि भाभी को गोली तो नहीं लगी थी। घटना की जानकारी होते ही पिता श्रीनगर से शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गए है। इधर मां शैलेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications