शख्स पर फेमस होने का चढ़ा भूत, अपनी पत्नी का ही नहाते हुए VIDEO फेसबुक पर डाला, जानिए क्या हुआ फिर ?
फिरोजाबाद, 02 सितंबर: सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए लोग तरह-तहर के काम करते हैं। कोई गाना गाकर लोगों को इंटरटेन करता है तो कोई कॉमेडी तो कोई डांस के जरिए लोगों को अपना फैन बना लेता है। लेकिन, यूपी के फिरोजबाद में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए चक्कर में अपनी पत्नी की इज्जत को ही दांव पर लगा दिया। अपना ही न्यूड वीडियो फेसबुक पर देखकर पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

3 साल पहले की थी लव मैरिज
फिरोजाबाद के थाना जसराना इलाके के रहने वाले 29 वर्षीय राहुल (बदला हुआ नाम) दिल्ली के उत्तम नगर में रहता है। राहुल एक सर्कस में काम करता है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। राहुल की पत्नी नेहा (बदला हुआ नाम) अपनी मां के साथ कासगंज में ही रहती है। राहुल और नेहा ने करीब तीन साल पहले लव मैरिज की थी।

वर्चुअली किया रोमांस, पति ने रिकॉर्ड कर लिया VIDEO
नेहा ने थाना जसराना में पहुंचकर पति के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए बताया कि एक महीने पहले राहुल ने वीडियो कॉल किया था। इस दौरान वह नहाने जा रही थी। पति के कहने पर उसने नहाते समय भी वीडियो कॉलिंग जारी रखी और रोमांस किया। पति ने इसका पूरा वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद इस वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर दिया।

फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए पत्नी की इज्जत दांव पर लगाई
पत्नी ने बताया कि फेसबुक पर फालोवर्स बढ़ाने के लिए पति ने ये उसकी नहाते हुए वीडियो अपलोड कर, जिससे उसकी इज्जत दांव पर लग गई। जैसे ही उसे पता चला कि पति के फेसबुक अकाउंट पर उसका वीडियो चल रहा है, उसने इसकी शिकायत थाने पर दी।

लाखों लोग देख चुके VIDEO, कई लोगों ने किया शेयर
फिरोजाबाद पुलिस ने थाना जसराना में केस दर्ज कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही पति ने वीडियो डिलीट कर अपना फेसबुक अकाउंट ही बंद कर दिया। हालांकि तब तक बहुत सारे लोगो के पास पत्नी का वीडियो पहुंच चुका था। बताया जा रहा है कि वीडियो पर लाखों व्यूज और शेयर हो चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications