सपा नेता के लड़के ने चलती कार की छत पर लगाए पुश-अप, पुलिस ने काटा इतने का चालान

फिरोजाबाद। उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के एक नेता के बेटे को कार पर स्‍टंट करना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कड़ा रुख अपनाते हुए स्‍कॉर्पियों का चालान कर दिया। इसके बाद सपा नेता और उसके बेटे को थाने में तलब क‍िया गया है। एसएसपी का यह कहना है कि गाड़ी के मालिक और उसके बेटे को बुलाकर समझाया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि यह कानून का उल्लंघन तो है ही साथ ही अपनी वह दूसरे की जिंदगी से खिलवाड़ भी है। एसएसपी ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया था। इस वीडियो में एक लड़का स्कॉर्पियो गाड़ी की छत पर पुशअप लगा रहा है। उन्‍होंने बताया कि गाड़ी का 2500 रुपए का चालान काट दिया गया है। गाड़ी के मालिक और उनके लड़के को थाने बुलाया गया है।

firozabad sp leader son stunt on car roof goes viral

ब‍िना ड्राइवर के चलती रही स्‍कॉर्प‍ियो कार

जानकारी के मुताबिक, थाना जसराना इलाके के गांव फरीदा मिलावली के रहने वाले उज्जवल यादव ने हाइवे पर स्कॉर्पियो कार से स्‍टंट क‍िया। वह चलती कार से न‍िकलकर कार की छत पर पुश-अप करने लगा। उसने इसका वीडियो भी बनवाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर द‍िया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक हाईवे पर चलती गाड़ी में ड्राइविंग सीट से निकलकर गाड़ी के ऊपर पुश अप कर रहा है। इस दौरान गाड़ी बिना ड्राइवर के चल रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने काटा 2500 रुपए का चलान

पु‍ल‍िस को जैसे ही इस वीड‍ियो के बारे में जानकारी म‍िली, उसके बाद तुरंत कार्रवाई की। गाड़ी समाजवादी पार्टी के नेता कृष्ण मुरारी यादव की है, जो जसराना इलाके के गांव फरीदा मिलावली में रहते हैं। उनका बेटा गाड़ी चला रहा था। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर राम बाबू गौतम ने बताया कि वीड‍ियो के आधार पर इस नंबर की गाड़ी का चालान कर द‍िया गया है। इस मामले में एसएसपी ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया था। इस वीडियो में एक लड़का स्कॉर्पियो गाड़ी की छत पर पुशअप लगा रहा है। उन्‍होंने बताया कि गाड़ी का 2500 रुपए का चालान काट दिया गया है। गाड़ी के मालिक और उनके लड़के को थाने बुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+