WPL 2023: लोकप्रिय हो रही है वुमेंस प्रीमियर लीग, बीसीसीआई कमा चुकी है 5 हजार करोड़

वुमेंस प्रीमियर लीग में कुल 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। चार मार्च को शुरू हुई इस रोमांचक खेल प्रतिस्पर्धा में पांच टीमों द्वारा कुल 87 खिलाड़ियों को ऊंची बोली लगाकर खरीदा गया है।

wpl 2023

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का नाम सुनते ही चौके-छक्कों की याद ताजा हो जाती है। इसी तर्ज पर बीसीसीआई (BCCI) ने महिलाओं में क्रिकेट के बढ़ रहे रुझान को ध्यान में रखते हुए महिला खिलाड़ियों का आईपीएल (IPL) शुरू करने का निर्णय लिया। इसका नाम वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) रखा गया है।
साल 2023 में महिला आईपीएल का पहला सीजन शुरू किया गया है। इसके लिए आईपीएल की तरह ही महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के ऑक्शन का आयोजन किया था। इसमें कुल 87 खिलाड़ियों को 5 टीमों ने खरीदा। गौरतलब है कि महिला प्रीमियर लीग के लिए टीमों की नीलामी में बीसीसीआई को 4669.99 करोड़ रुपये मिले हैं। इसकी जानकारी जय शाह ने खुद ट्वीट कर 25 जनवरी 2023 को दी थी।

अडानी ग्रुप की टीम सबसे महंगी
वुमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा बोली अहमदाबाद की गुजरात जायंटस टीम के लिए लगी है। यह बोली अडानी ग्रुप ने लगाई है। लगभग 1289 करोड़ रुपये की बोली के साथ इस टीम को अडानी ग्रुप ने खरीदा है। जबकि मुंबई इंडियंस को रिलायंस ग्रुप की इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 912.99 करोड़ रुपये में खरीदा है। शराब कंपनी डियाजियो ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 901 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। वहीं जेएसडब्ल्यू और जीएमआर ग्रुप ने मिलकर दिल्ली कैपिटल्स टीम को 810 करोड़, और कैप्री ग्लोबल ने लखनऊ की यूपी वॉरियर्स टीम को 757 करोड़ रुपये की बोली के साथ खरीदा है।

स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी
ऑक्शन में जिस महिला क्रिकेटर पर सबसे ज्यादा बोली लगाई गई, उस खिलाड़ी का नाम स्मृति मंधाना है। उन्हें आरसीबी ने 3.40 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया। स्मृति मंधाना ने 2017 में महिला क्रिकेट विश्वकप में दो शतक भी लगाये थे। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की ऐश्ली गार्डनर को गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में टीम में जोड़ा। महंगी खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की नताली साइवर है। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपये दिए हैं। चौथे नंबर पर भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा है। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

बीसीसीआई की टीमों को चेतावनी
बीसीसीआई महिला आईपीएल में अधिक सतर्कता बरत रहा है। इसके लिए बीसीसीआई ने सभी 5 टीमों को चेतावनी दी है। दरसअल, बीसीसीआई का कहना है कि टीमें फैंटसी खेलों के साथ वाणिज्यिक जुड़ाव (Commercial Associations) में शामिल हो सकती हैं। लेकिन क्रिप्टोकरेंसी, सट्टेबाजी, जुआ, रियल मनी और तंबाकू जैसे क्षेत्रों में शामिल होने से बचना होगा। इसके अलावा बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी को यह भी कहा कि अगर कोई फ्रेंचाइजी प्रतिबंधित ब्रांड से खुद को जोड़ने का प्रयास करती है या खुद को जोड़ती है तो उसे कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं उससे टीम के अधिकार भी छीने जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+