आज दुनिया मना रही है 32वां World Senior Citizens Day, जानिए इसका इतिहास और महत्व

नई दिल्ली, अगस्त 21। कहते हैं ना कि हर परिवार की नींव उस घर के बुजुर्ग होते हैं, इसलिए उनका सम्मान जिंदगी भर किया जाता है और किया भी जाना चाहिए। आज का दिन बुजुर्गों को सम्मान देने का है। दरअसल, आज वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे है। हर साल 21 अगस्त को ही विश्व बुजुर्ग दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में आज 32वां वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे मनाया जा रहा है।

वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे का इतिहास

वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे का इतिहास

- आपको बता दें कि वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे को शुरू करने का प्रस्ताव अमेरिका ने दिया था, जब साल 1988 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने इसका प्रस्ताव रखा था। 1988 में 21 अगस्त को रोनाल्ड रीगन ने आधिकारिक तौर पर पहले राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया था।

- इसके 2 साल के बाद 14 दिसंबर 1990 को वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे मनाने की घोषणा की गई थी। ये घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा की गई थी। वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे सबसे पहले 1 अक्टूबर 1991 को मनाया गया था, लेकिन बाद में संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसकी तारीख को बदलकर 21 अगस्त कर दिया गया और तभी से पूरी दुनिया में 21 अगस्त को ही वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे

आपको बता दें कि इस दिन लोगों के अंदर बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने की कोशिश की जाती है। इसके अलावा इन दिन को मनाने का उद्देश्य वृद्ध लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाना भी है। इस दिन को हम वृद्ध व्यक्ति के अनुभव, क्षमता, उपलब्धियों, और उनकी योग्यता के लिए मनाते है। इसके अलावा अपने पूरे जीवन में अपने प्रयास से बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बच्चे को जो कुछ भी दिया उसके धन्यवाद और सम्मान के रूप में भी हम World Senior Citizen's Day मनाते हैं।

वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे CM योगी का ट्वीट

वर्ल्ड सीनियर सिटिजंस डे CM योगी का ट्वीट

- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है:-

वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे' की समस्त आदरणीय वरिष्ठ नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में वरिष्ठ जन सदैव वरेण्य रहे हैं। अपने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनकी सेवा हेतु सदैव तत्पर रहें।

सीएम नवीन पटनायक का ट्वीट

सीएम नवीन पटनायक का ट्वीट

- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है:-

हमारे समाज को वास्तव में समावेशी होने के लिए, हमारे बुजुर्गों और उनके ज्ञान का सम्मान करना चाहिए। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर, आइए अपने आस-पास के प्रत्येक नागरिक का सम्मान करें और सुनिश्चित करें कि हमारे बुजुर्गों को प्यार, स्नेह और सहानुभूति मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+