World Milk Day 2021: विश्व दुग्ध दिवस पर जानिए दूध पीने के ये 10 फायदे
World Milk Day 2021: विश्व दुग्ध दिवस पर जानिए दूध पीने के ये 10 फायदे
नई दिल्ली, 01 जून: दुनिया भर में आज यानी 1 जून को विश्व दुग्ध (दूध) दिवस यानी वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। हालांकि भारत में दूध दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। लेकिन दुनियाभर में ये दिन 1 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को दूध के फायदे और डेयरी प्रोडक्ट को लेकर जागरूक करना है।

Recommended Video
कहा जाता है कि दूध अपने आप में एक पूरा डाइट है। दूध एक संतुलित आहार है, जिसमें कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि रोजाना एक गिलास दूध का सेवन करना हर किसी के लिए जरूरी होता है। दूध में आयरन, ऑयोडीन, कैल्शियम, जिंक,प्रोटीन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी12, विटामिन डी, राइबोफ्लेविन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपके शरीर के हर अंग को हेल्दी रखने में मदद करता है।
विश्व दूध दिवस पर जानिए दूध पीने के ये 10 फायदे
1. कैल्शियम-
हर एक कप (250 मिली) दूध से आपको लगभग 285mg कैल्शियम प्राप्त होता है, जो आपकी दैनिक कैल्शियम की आवश्यकता का 20% से अधिक पूरा करता है।
2. जरूरी न्यूट्रिएंट्स-
दूध में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी12, कोलीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा दूध में पोटेशियम, मैग्नीशियम भी होता है।
3. वर्कआउट के बाद दूध पीने के फायदे
- वर्कआउट के बाद अगर आप रोजना एक गिलास दूध पीते हैं तो दूध आपके शरीर में ऊर्जा को फिर से भरने और मांसपेशियों के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।
4. वजन घटाना-
हाल के कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि दूध में पाया जाने वाला संयुग्मित लिनोलेनिक एसिड फैट को कम करने में मदद कर सकता है।
5. मजबूत हड्डियां-
दूध में कैल्शियम और थोड़ी मात्रा में विटामिन डी होता है। जिससे आपकी हड्डियां मजबूत और स्वस्थ होती हैं। विटामिन डी के साथ नियमित दूध का सेवन ऑस्टियोपीनिया, ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस के जोखिम को भी कम करता है।
6. इम्यूनिटी बढ़ाता है-
दूध में जब हल्दी जैसी सामग्री मिलाकर पी जाए तो ये आपके इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। बदलते मौसम में बिगड़ी तबीयत को कंट्रोल करने में भी गोल्डन मिल्क यानी हल्दी वाला दूध मददगार है।
7. कब्ज:
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आपको गर्म दूध पीना चाहिए। जिन लोगों को कब्ज और पाचन की समस्या है, गर्म दूध पीने से राहत मिलती है।
8. बाल और स्किन के लिए फायदेमंद:
दूध लंबे समय से पारंपरिक सौंदर्य व्यवस्थाओं का हिस्सा रहा है, फेस मास्क, पैक बनाने, प्राकृतिक मॉइस्चराइजर तैयार करने में दूध का इस्तेमाल किया जाता है। दूध को बेसन और मसूर दाल में मिलाकर लगाने से स्किन ग्लोइंग होती है। यह रंग को हल्का करने में भी मदद करता है। दूध बालों के भी बहुत जरूरी है। दूध से बने दही बालों को हेल्दी और चमकदार बनाने में काम आता है। एक पके केले में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दूध, रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिला कर अपने बालों पर लगाएं और शॉवर कैप से ढक दें। 15-20 मिनट के लिए रखें फिर एक प्रोटीन कंडीशनर के बाद एक हर्बल शैम्पू से धो लें। ये हेयर मास्क बालों के लिए बेस्ट है।
9. ब्लड प्रेशर:
गाय का दूध पोटेशियम से भरपूर होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। दूध पीना हृदय रोगों के लिए भी अच्छा है।
10.गले के लिए:
गले में खराश को शांत करने के लिए एक गिलास गर्म दूध बहुत अच्छा होता है। गले की खराश और गले के दर्द को दूर करने के लिए गर्म दूध में चुटकी भर काली मिर्च पाउडर मिलाकर पीने से बहुत आराम मिलता है। गर्म दूध में एक चुटकी जायफल मिलाकर पीने से भी कफ और कोल्ड की परेशानी भी दूर होती है।












Click it and Unblock the Notifications