इसरो के इस खास मिशन के बाद भारत बनाएगा मेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत अपने अंतरिक्ष मिशन को शुक्र ग्रह तक ले जा रहा है। मंगल के बाद पहली बार इसरो शुक्र पर अपना अंतरिक्ष विमान भेजेगा।

नई दिल्ली। भारत बहुत ही जल्द मेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इसके बाद दुनियाभर के देश भारत का गुणगान करेंगे। दरअसल भारत अपने अंतरिक्ष मिशन को शुक्र ग्रह तक ले जा रहा है। मंगल के बाद पहली बार इसरो शुक्र पर अपना अंतरिक्ष विमान भेजेगा। इससे पहले वो मंगल पर अपना विमान भेजकर दुनियाभर को चकित कर चुका है अब इसरो का अगला निशाना शुक्र ग्रह है।

 With an eye on Venus and Mars, Isro attempts mega world record

शुक्र के अलावा भारत मंगल पर दोबारा यात्रा की तैयारी कर रहा है। वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा बजट में इस बात का जिक्र है। बजट के दस्तावेजों में इस बात का जिक्र किया गया है, हालांकि इसका जिक्र न तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया और न ही वित्त मंत्री अरूण जेटली ने अपने बजट भाषण में इस बात का जिक्र किया, लेकिन बजट के दस्तावेजों को बारीकी से देखें, तो पता चलता है कि भारत ने इसके लिए पूरा प्लान तैयार कर रखा है। इसरो बहुत जल्द धरती के सबसे करीबी पड़ोसी मंगल और शुक्र ग्रह पर पहुंचने की तैयारी में है।

मंगल पर दोबारा और शुक्र पर पहली बार पहुंचने की तैयारी की जा रही है। आपको बता दें इस साल इसरो सैटेलाइट के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इस बार भारत अपने एक ही मिशन से अंतरिक्ष में 104 सैटेलाइट अंतरिक्ष में लांच करेगा। एक ही अंतरिक्ष मिशन से सबसे ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकॉर्ड अभी रूस के नाम है। साल 2014 में रूस ने 37 सैटेलाइट लॉन्च किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+