आपकी शादी हुई है या होनेवाली है तो ये जानना है जरूरी
नयी दिल्ली। एक लड़का-लड़की जब शादी के बंधन से बंध जाते हैं तो ना केवल उनका रिश्ता बदल जाता है बल्कि उनके सुख-दुख भी एक हो जाते हैं। शादी के बाद दो लोग एक होकर रह जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी सिर्फ आपके संबंधों, आपके रिश्ते को मजबूत नहीं करता बल्कि ये आपके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता हैं।
जगह जहां शादी के बाद महिलाओं को अवैध संबंध बनाने की है आजादी
जी हां मर्दों की अच्छी सेहत और शादी के बीच का कनेक्शन बेशक आपको सोचने पर मज़बूर कर दे लेकिन हार्वड यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च में ऐसे ही रोचक तथ्य निकल कर समाने आए हैं जो साबित करते हैं कि शादी आपकी जिंदादिली का भी रास्ता खोलती है।

सेहतमंद होते हैं शादीशुदा मर्द
हावर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा कराए गए इस रिसर्च में 1.27 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। अमेरिकी मर्दों पर किए गए इस सर्वे से ये बात साबित हो गई कि अविवाहितों की तुलना में शादीशुदा मर्द ज़्यादा सेहतमंद होते हैं।

ज़्यादा ज़िंदगी जीते हैं शादीशुदा मर्द
अगर आप सोचते हैं कि बैचलर लाइफ आपके लिए बेहतर है तोे इस सर्वे को पढ़ने के बाद आपकी सोच बदल जाएगी। इस सर्वे में सामने आया है कि शादीशुदा मर्द ज़्यादा और खुशी से ज़िंदगी जीते हैं।

बीवी मतलब स्वस्थ दिल
इस शोध में ये बात निकलकर सामने आई कि जिन मर्दों की पत्नियां ज़्यादा शिक्षित होती हैं उनमें दिल की बीमारी, हाइपरटेंशन और मोटापे जैसी ख़तरनाक बीमारियों का खतरा आम लोगों के मुकताबले कम होता है।

शादी रखता है आपका ख़्याल
जापानी वैज्ञानिकों के मुताबिक अविवाहित मर्दों को शादीशुदा पुरुषों की तुलना में तीन गुना ज़्यादा दिल संबंधी बीमारियों का ख़तरा होता है। वहीं फ्रामिंघम शोध ने माना है कि शादीशुदा मर्दों की मृत्यु दर, अविवाहित की तुलना में 46% कम है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि शादी आपके लिए जीवनदायिनी है।

कैंसर से बचाव
मियामी यूनिवर्सिटी द्वारा कराए गए शोध के मुताबिक प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित शादीशुदा मर्द, अविवाहित की तुलना में ज़्यादा दिनों तक जीवित रहते हैं।

शादी कीजिए और खुश रहिए
कहना गलत नहीं होगा की अगर ज्यादा जीना है और सेहतमंद रहना है तो शादी कीजिए और खुश रहिए। आपकी सेहत बेहतर होगी बल्कि डिप्रेशन और दिल की बीमारियों का 35 से 40% ख़तरा कम होगा।












Click it and Unblock the Notifications