लड़कियों के पीरियड्स के बारे में एक्टर वरुण धवन ने कही ऐसी बात कि...

लड़कियों को होने वाली पीरियड्स को लेकर अभिनेता वरुण धवन ने ऐसा कुछ कहा कि आप उन्हें सलाम करेंगे। वरुण ने लड़कियों की शिक्षा पर जोर देने की कोशिश की है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के प्रमोशन में व्यस्त है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर वो लगातार इवेंट, शो आदि में नजर आ रहे है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी वो कुछ न कुछ लिखते रहे है। इस बात सोशल मीडिया पर उन्होंने जो लिखा उसे पढ़कर सब हैरान रह गए। वरुण ने अपने ट्विट के जरिए लोगों को संदेश देने की कोशिश की। लड़कियों के दिल पर छाए रहने वाले वरुण ने लड़कियों को लेकर एक ट्विट किया, जिसे पढ़कर आप भी उन्हें सलाम करेंगे।

 लड़कियों के पीरियड्स पर वरुण का ट्विट

लड़कियों के पीरियड्स पर वरुण का ट्विट


हाल ही में वरुण ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्विट किया और लोगों को अपनी बेटियों को स्कूल भेजने के लिए अपील की। वरुण ने लड़कियों को होने वाले पीरियड्स को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने इस दमदार ट्वीट से लोगों की सोच बदलने की कोशिश की। वरुण ने एक फोटो के साथ ट्विट करते हुए लिखा कि 'लड़कियों को फिर से स्कूल भेजने में उनकी मदद करें। मैंने अपना काम कर दिया है अब आपकी बारी है।'

 लड़कियों के स्कूल जाने की वकालत

लड़कियों के स्कूल जाने की वकालत

स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले वरुण यूं तो विवादों से दूर रहते है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने ट्विटर पर लोगों ने अपील की है उससे उन्हें उम्मीद है कि उनकी बात लोगों तक जरूर पहुंचेगी। वरुण ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि लड़कियों को स्कूल जाने में मदद करें। वरुण ने जो तस्वीर शेयर की उस पर लिखा है कि भारत में पांच में से एक लड़की को पीरियड्स की वजह से स्कूल ना जाने पर मजबूर किया जाता है।

 पीरियड की वजह से न छूटे स्कूल

पीरियड की वजह से न छूटे स्कूल


वरुण ने इस तस्वीर के जरिए लोगों की आंखें खोलने की कोशिश की है। उनकी ये कोशिश है कि लोग अपनी बेटियों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित हो और लड़कियां शिक्षित हो सके। हम उम्मीद करते हैं कि वरुण की ये कोशिश जरूर रंग जाएगी और देश की बेटियां अपने पीरियड्स की वजह से स्कूल छोड़ने पर मजबूर नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+