अब तो 'इनके' दर्शन दुर्लभ

यह भी पढ़ें - ये बेचारे भी परेशान
भारतीय प्रजातियों में व्हाइट बैक्ड, लांग बिल्ड, स्लेंडर प्रजातियां लगभग खत्म हो चुकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्राक्रतिक संरक्षण संस्था ने इन्हें सबसे खतरनाक व विलुप्तप्राय जीवों की श्रेणी में शामिल कर दिया है। राजस्थान में भी गिद्धों से जुड़ी एक रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में इस बात पर चिन्ता व्यक्त की गई है कि राजस्थान में गिद्धों पर संकट है। उनकी संख्या केवल 3907 शेष बची है। प्रदेश के मुख्य जीव प्रतिपालक आर एन मेहरोत्रा का मानना है कि गिद्ध अब पश्चिमी राजस्थान में ही बचे है।
उन्हें पूर्वी राजस्थान में गिद्व दिखाई ही नहीं देते है। गिद्धों को प्रकृति का सफाईकर्मी माना जाता है. इनके लिए अनुकूल परिस्थितियों के नहीं मिलने से इनके प्रजनन में भी कमी आ रही है. वही इनके जीवन पर भी संकट है। उनका मानना है कि जोधपुर रेस्क्यू सेंटर के लिए श्रेष्ठ स्थान है। जहाँ गिद्व प्रजाति को बचाने के लिए तमाम सुविधाओं से युक्त सेन्टर खोला जाना प्रस्तावित किया है।
सवाल यह है कि गिद्धों को बचाने के लिए राजस्थान में गिद्धों के संवर्धन का सेन्टर जोधपुर में क्यों खोला जा रहा है। शायद इसलिए क्योंकि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री है और वे जोधपुर से है। उनके कार्यकाल में सब कुछ जोधपुर की ओर ही जा रहा है। ऐसे में गिद्धों के संवर्धन का रेस्क्यू सेन्टर भी जोधपुर में बनने जा रहा है. सवाल यही है पूर्वी राजस्थान में हजारों की तादाद में गिद्ध रहते थे, बेचारे मर खप गये किसी ने कुछ नहीं सोचा। पश्चिमी में कुछ हुआ तो रेस्क्यू सेन्टर बनने लगा, वो भी जोधपुर में।
वर्ष 2009 में हमने बताया था कि पूर्वी राजस्थान में हजारों गिद्ध एक बार फिर से वापिस लौट आये है। अब भी सरिस्का अभ्यारण सहित गामीण इलाकों में गिद्वों के होने की बातें की जा रही है। लेकिन सरकारी मशीनरी को तो सब कुछ पश्चिमी राजस्थान में ही दिखाई दे रहा है।
रिपोर्ट भी बातें वही की कर रही है। पूर्वी राजस्थान में भरतपुर जिले का बयाना कस्बे की पहाडिया लौग बिल्ड प्रजाति के गिद्वों के लिए प्रसिद्व रही है। जहाँ हजारों की संख्या में ये गिद्व दिखाई पड जाते थे। इतना ही नहीं भरतपुर में विश्व प्रसिद्व पक्षी विहार भी है।
जो ऐसे रेस्क्यू सेन्टर के लिए एक उपयुक्त स्थान हो सकता है। इस पक्षी विहार में पानी के अभाव में वीरानी छाई है। इसकी ओर किसी का ध्यान नहीं है। गिद्वों के उपर संकट आया। इस संकट के पीछे भी इंसान ही रहा। मृत पशुओं का चमडा उतारने के काम आने वाले रसायन इनके लिए आफत बने तो साथ ही पशुओं से दूध निकालने के लिए काम में ली जाने वाली प्रतिबंधित डाइक्लोफिन दवा भी खुले आम बिकती है। जो कि इन गिद्धों के लिए हानिकारक है।
बहरहाल, मुख्यमंत्री जी के प्रशंसक गिद्ध रेस्क्यू सेन्टर को जोधपुर में स्थापित करके चाहे तो मुख्यमंत्री को भले ही खुश कर लें लेकिन राज्य में गिद्धों की गिरती तादात बदस्तूर चिंता का विषय बनी हुई है।
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications